उत्तराखंड: हरक ने हरिद्वार सीट से ठोकी दावेदारी, हरीश रावत को सीधी चुनौती..


उत्तराखंड : प्रदेश कांग्रेस में एक बार फिर से सियासी समीकरणों में तेजी से बदलाव होता दिखाई दे रहा है पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए हरिद्वार से अपनी दावेदारी जताई है. रावत ने मंगलवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी और प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी सहित आधा दर्जन से अधिक नेताओं की मौजूदगी में एलान किया कि वह हरिद्वार लोकसभा सीट से 2024 में चुनाव लड़ने को तैयार हैं. इन तमाम नेताओं ने भी हरक सिंह रावत का समर्थन किया है.
हरीश रावत को मिल रही सीधी चुनौती
हरक सिंह रावत के इस एलान को राज्य कांग्रेस के दिग्गज नेता और हरिद्वार लोकसभा सीट से चुनाव की तैयारी कर रहे हरीश रावत को पार्टी के भीतर सीधी चुनौती माना जा रहा है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरिद्वार में कांग्रेस नेता ब्रह्मचारी के आश्रम में जुटे. बाद में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह, हरक सिंह रावत, नेता प्रतिपक्ष और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गृह क्षेत्र खटीमा से कांग्रेस विधायक भुवन चंद कापड़ी, प्रदेश सचिव संजय पालीवाल सहित आधा दर्जन से अधिक नेता पंहुचे.
हरीश रावत पर अप्रत्यक्ष रूप से साधा निशाना
हरक सिंह रावत ने पत्रकारों द्वारा उत्तराखंड में पार्टी के लगातार कमजोर होने की वजह पूछे जाने पर बिना किसी का नाम लिए परोक्ष रूप से हरीश रावत को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया. हरक सिंह रावत ने कहा कि अगर पार्टी उन्हें टिकट देगी तो वह लोकसभा का चुनाव जरूर लड़ेंगे. उन्होंने कहा की वह पौड़ी या हरिद्वार से चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं. हरीश रावत भी हरिद्वार से चुनाव लड़ने की तैयारियां कर रहे हैं. ऐसे में हरक सिंह रावत के हरिद्वार से चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद पार्टी के भीतर से ही बड़ी चुनौती पैदा हो गई है.



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में 11वें दीक्षांत समारोह की तैयारी तेज
हल्द्वानी के 182 परिवारों को मिली प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दूसरी किश्त
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति की मुश्किलें बढ़ीं_ गिरफ्तारी पर रोक की मांग पर हाईकोर्ट ने राहत नहीं दी
मधुमिता शुक्ला हत्याकांड के आरोपी संतोष राय की रिहाई का रास्ता साफ_हाईकोर्ट का बड़ा आदेश
उत्तराखंड में बड़ा हवाई हादसा_बदरीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत..