उत्तराखंड: यहां हुआ दुःखद हादसा,गहरी खाई में गिरा वाहन, दो की मौत-9 घायल


उत्तराखंड : राज्य के पर्वतीय इलाकों में लगातार दुर्घटनाओं में इजाफा हो रहा है अभी ताजा प्राप्त हो रही जानकारी के अनुसार सड़क हादसे की दुःखद ख़बर आ रही है जो चमोली जिले की निजमुला घाटी में गाड़ी गांव के समीप एक वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में दो यात्रियों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। उपचार के लिये जिला चिकित्सालय में लाये गए दो घायल यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को हायर सेंटर रैफर किया गया है।
शेष घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय में जारी है। वाहन पगना से बिरही की ओर जा रहा था तभी अचानक अनियंत्रित होकर मैक्स 200 फिट गहरी खाई में जा गिरा। वाहन दुर्घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग घटना स्थल पर पहुंचे और घायलों रेस्क्यू किया गया । इस दुर्घटना में दो यात्रियों की मौक पर ही मौत हो गई। मृतकों में संजय नेगी उम्र 24 साल और टिकेंद्र राम उम्र 23 हैं ।
घायलों में बालक सिंह उम्र 26 साल, जसपाल सिंह ( चालक ) उम्र 30 साल, जगदीश सिंह 23 साल, सोहन कुमार 21 साल, मुकेश कुमार 22 वर्ष, राहुल सिंह 22 साल, मनोज सिंह 26 साल, गोपी नेगी 18 साल हैं । गम्भीर रूप से घायल सोहन सिंह और मनोज सिंह को उपचार के लिये हायर सेंटर रैफर किया गया है ।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




“सड़क नहीं तो वोट नहीं”, भूमियाधार के ग्रामीणों ने कहा_अब इसका जिम्मेदार प्रशासन होगा..
पहाड़ों में संभलकर निकलें, मौसम फिर बिगड़ने के आसार..
हिमालय हमारे अस्तित्व का आधार है_ UOU में हिमालय दिवस पर संरक्षण का संदेश
Big Update_सुप्रीम कोर्ट में 18 नवंबर को अहम सुनवाई_ बनभूलपुरा रेलवे मामला..
सुप्रीमकोर्ट_ बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले की सुनवाई टली..जानिए Update