उत्तराखंड : आज लॉकडाउन को लेकर राज्य सरकार कर सकती है यह बड़ा फैसला..CM के साथ मंत्रियों की अनौपचारिक बैठक आज..

देहरादून : केंद्र सरकार ने पूरे राज्य में लॉकडाउन की पैरवी तो नहीं की, लेकिन राज्यों से कहा है कि वे 10 फीसदी से अधिक संक्रमण दर वाले जिलों में लॉकडाउन पर विचार कर सकते हैं। प्रदेश में अधिकतर जिलों में संक्रमण दर 10 फीसदी से अधिक ही है। कोविड कर्फ्यू के बाद भी कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार अब सख्त फैसला करने को विवश हो सकती है।दूसरी ओर प्रदेश के कुछ मंत्री अब लॉकडाउन के पक्ष में खुलकर बोल रहे हैं। वन मंत्री हरक सिंह का कहना है कि प्रदेश में हालात सुधर नहीं रहे हैं। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए अब सख्त कदम उठाए जाने चाहिए। हरक सिंह का समर्थन कई और मंत्री भी कर रहे हैं। शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल के मुताबिक बुधवार को इस मामले को लेकर बैठक बुलाई गई है। बैठक में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और अन्य मंत्री भी शामिल होंगे। प्रदेश की स्थिति को देखते हुए फैसला किया जाएगा।कोरोना संक्रमण के मामले अब तेजी से बढ़ रहे हैं और इसी हिसाब से स्वास्थ्य विभाग पर दबाव भी बढ़ता जा रहा है। सरकार की परेशानी यह है कि संक्रमण बढ़ने के कारण इंतजाम करना भी मुश्किल होता जा रहा है। पिछली कैबिनेट से पहले भी मंत्रियों की और से लॉकडाउन की पैरवी की गई थी। मुख्यमंत्री ने उस समय कोविड कर्फ्यू पर भरोसा जताया था।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




बद्रीनाथ धाम में आस्था का महासंगम_कपाट खुलते ही शुरू हुए दर्शन
खौफ के साए में ज्युली, सांसद का भरोसा_अब और जान नहीं जाएगी,सख्त निर्देश दिए
ज्योली में बाघ का आतंक_एक और जान गई, सिस्टम फिर नाकाम
देहरादून में बायलॉज की अनदेखी : बेकाबू और अवैध बिल्डिंग निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त
नैनीताल के ज्युली में महिला को खूंखार जानवर ने मार डाला, लोगों में गुस्सा_Video