स्टीयरिंग लॉक होने से खाई में गिरी कार,चार लोग थे सवार


लैंसडौन थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुमखाल-द्वारीखाल मार्ग पर मथगांव के पास बृहस्पतिवार को एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। हादसे के समय कार में चार लोग सवार थे। दुर्घटना में सभी घायल हो गए, हालांकि उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, कार गुमखाल से द्वारीखाल की ओर जा रही थी। मथगांव के पास अचानक वाहन का स्टीयरिंग लॉक हो गया, जिससे चालक कार पर नियंत्रण नहीं रख पाया और गाड़ी सड़क के बाईं ओर खाई में गिर गई।
हादसे की सूचना मिलते ही लैंसडौन थाने और गुमखाल चौकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे चारों लोगों को बाहर निकाला गया। इसके बाद घायलों को गुमखाल स्थित बंगाली चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। उपचार के बाद सभी को कोटद्वार स्थित उनके घर भेज दिया गया।
कार सवारों की पहचान गिरीश चंद्र और सुरेश कंडवाल निवासी सत्तीचौड़, संतोष ध्यानी निवासी देवरामपुर तथा प्रमोद कुमार निवासी लालपुर, कोटद्वार के रूप में हुई है।
थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह के अनुसार, प्रारंभिक जानकारी में कार का स्टीयरिंग लॉक होना हादसे की वजह सामने आया है। दुर्घटना में चारों लोगों को सामान्य चोटें आई हैं और सभी की स्थिति ठीक है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


चकमा देकर फरार हुआ रेप का आरोपी_ पुलिस की पहरेदारी धरी रह गई
स्टीयरिंग लॉक होने से खाई में गिरी कार,चार लोग थे सवार
2027 की चुनावी तैयारियों में तेजी, हल्द्वानी में कल से EVM-VVPAT की पहली जांच..
धामी कैबिनेट के 26 फैसले, अनुपूरक बजट को मंजूरी
बुलेट और 5 लाख के लिए कोहिनूर की बेरहमी से हत्या_ पति-सास-जेठ और ननद गिरफ्तार,,Video