Ad

उत्तराखंड : यहां बारिश ने बरपाया क़हर.. पहाड़ दरका और सड़क को बहा ले गया पानी .. देखें वीडियो

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड(टिहरी) – चंबा-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क के टूटने से फकोट के पास हुआ बंद। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते पहाड़ों के दरकने का सिलसिला बदस्तूर जारी है यहां पहाड़ दरक कर रोड पर आ गया और पानी के कटाव से सड़क का एक छोर ही गायब हो गया।
देर रात्रि से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण चम्बा-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग फकोट के पास बंद हो गया है जिससे वाहनों की आवाजाही में रोक लग गई है। सड़क दोनों ओर से टूट चुकी है जिससे दोनो ओर से आवा-जावी का सम्पर्क टूट चुका है अभी सड़क की मरम्मत होने में काफी वक्त लग सकता है।

ADVERTISEMENTSAd

आपको बता दें प्रदेश में पिछले 4 दिन से लगातार बारिश हो रही है और अभी आने वाले 4 दिन तक और बारिश होने की संभावना है इसके चलते बड़ी संख्या में कई जगहों पर आपदा के निशान दिखाई दे रहे हैं कई सड़क बह गई है इसके अलावा भूस्खलन की वजह से भी सड़कें बंद हो चुकी हैं जिला प्रशासन सड़कों को खुलवाने मैं जुटा हुआ है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *