

उत्तराखंड : टिहरी में भिलंगना ब्लॉक के बाल गंगा क्षेत्र के अन्तर्गत रविवार की रात गुलदार ने 13 साल के एक किशोर को निवाला बना लिया।

देर रात दो बजे किशोर का शव जंगल से बरामद किया गया। जानकारी के मुताबिक बीती देर शाम मयकोट गांव में दोस्तों के सात खेलने के बाद घर लौट रहे 13 वर्षीय अरनव चंद पुत्र रणवीर चंद ग्राम मयकोट निवासी को गुलदार उठा कर ले गया।
रात को जब अरनव घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश की गई। अंधेरा होने के कारण वन विभाग व राजस्व विभाग के संयुक्त सर्च ऑप्रेशन के बाद रात दो बजे मृतक बालक का शव घर से एक किमी दूर जंगल में झाड़ियों से बरामद किया है। घटना के बाद से ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति भारी आक्रोश है, ग्रामीणों ने गुलदार को मारने की मांग की है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


एकता के दीप जलाएं, खुशियों से रोशन हो हर आंगन…CM धामी ने दी प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं
जेनी प्रकरण_ चुनावी आहट के बीच 23 साल पुराना मामला गरमाया
IPS डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पदक, हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल… उत्तराखंड पुलिस की दोहरी उपलब्धि
दिवाली की खुशियां बाटें, मंडलायुक्त और डीएम ने दी शुभकामनाएं
दिवाली पर सिक्योरिटी टाइट_ बम निरोधक दस्ता एक्टिव..haldwani