

उत्तराखंड में कोटद्वार के मोहल्ला गोविंद नगर से पिछले तीन दिन से लापता चल रहे तीन किशोरों के शव पुलिस ने सोमवार को खोह नदी में बरामद किए हैं।

सोमवार सुबह करीब 5:00 बजे वन विभाग से मिली सूचना मिलने के बाद पुलिस मौक पर पहुंची। पुलिस ने कोटद्वार दूगड्डा मार्ग पर कोटद्वार से करीब छह किलोमीटर आगे खोह नदी के तट पर तीनों युवकों के शव बरामद किए।प
साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिया के नीचे से उनकी स्कूटी भी बरामद की। माना जा रहा है कि कोटद्वार दुगड्डा मार्ग पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई होगी और तीनों युवक स्कूटी समेत पुल से नीचे जा गिरे। 10 सितंबर को हुई बारिश से स्कूटी भी पुल के ठीक नीचे आ गई होगी और तीनों युवकों के शव नदी के तेज बहाव में मौके से करीब 100 मीटर दूर रह गए।
शुक्रवार सुबह तीनों को स्कूटी पर जाते देखा गया था
जानकारी के मुताबिक कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला गोविंदनगर निवासी तीन किशोर शुक्रवार सुबह से लापता हो गए थे। शुक्रवार सुबह कुंभीचौड़ क्षेत्र में इन तीनों को स्कूटी पर जाते देखा गया था। पुलिस के साथ ही स्थानीय जन भी तीनों की तलाश में जुटे रहे।
शाम तक घर वापस नहीं लौटे तीनों
शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे गोविंदनगर निवासी आर्यन, नमो व रौनक एक स्कूटी से निकले। लेकिन, शाम तक घर वापस नहीं लौटे। स्वजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने क्षेत्र में सीसीटीवी खंगाल तीनों की तलाश शुरू कर दी गई थी।
गाड़ीघाट होते हुए कुंभीचौड़ की ओर गए तीनों
तीनों की तलाश में जुटे कांग्रेस नेता प्रवेश रावत ने बताया था कि अलग-अलग जगह के सीसीटीवी फुटेज देख इस बात की पुष्टि हुई है कि तीनों गाड़ीघाट होते हुए कुंभीचौड़ की ओर गए। लेकिन, उसके बाद उनकी लोकेशन का पता नहीं चल पा रहा था।
स्वजनों के साथ मुहल्लेवासी भी जुटे हुए थे तलाश में
तीनों की तलाश में स्वजनों के साथ मुहल्लेवासी भी जुटे हुए थे। पुलिस लगातार बच्चों की तलाश में जुटी हुई थी। बाजार में सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए जा रहे थे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


अनदेखी से नाराज़ हल्द्वानी में सफाई कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा.. आंदोलन की चेतावनी
295.52 करोड़ का बजट पास, पशुपालकों के हित में बड़ा फैसला_हल्द्वानी में खुलेगा मिल्क पार्लर
इंस्पिरेशन में सजा सुरों का मंच, ‘वॉइस ऑफ IPS’ में बच्चों ने अपनी गायकी से जीता दिल
उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी ईको कार_ 7 लोगों की मौत…
जनता का भरोसा, अनुशासन से समझौता नहीं… नैनीताल पुलिस के नए कप्तान का विजन