Ad

उत्तराखण्ड : गुस्साए हाथियों ने यहां वन विभाग के ऑफिस को किया तहस नहस.. गार्ड की बची जान

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड : गुस्साए हाथियों के झुंड ने कालाढूंगी में वन विकास निगम के डिपो परिसर में स्थित वन निगम के पूर्वी ऑफिस में जमकर तोड़फोड़ की। साथ ही हनुमान मंदिर की जाली भी तोड़ डाली। फाइवर से बने दफ्तर को तोड़ते हुए हाथी अंदर घुस गए।

ADVERTISEMENTSAd

इस दौरान ड्यूटी पर तैनात चौकीदार ने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई। हाथियों ने ऑफिस में रखे जरूरी दस्तावेज, कम्प्यूटर, पंखे, अलमारी, इन्वर्टर, कुर्सियां, बिजली के उपकरण समेत सारा सामान तहस नहस कर डाला।

इससे पहले हाथियों ने यहां हनुमान मंदिर की जालियां तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की। मुख्य हाईवे को भी कई घंटे बाधित रखा। सूचना पर वन निगम के अधिकारी व वन कर्मी मौके पर पहुंचे।

वन कर्मियों ने शोरगुल कर किसी तरह हाथियों के झुंड को मुख्य हाईवे से हटाया। प्रभागीय लौगिंग प्रबंधक आंनद कुमार ने बताया हाथियों ने बहुत अधिक तोड़फोड़ की है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *