

उत्तराखंड में जनपद हरिद्वार में अचानक आज बुधवार को एक हाथी जंगल से निकलकर रोशनाबाद कलेक्ट्रेट परिसर में आ गया। हाथी को वहां देख लोग आस-पास के लोगों में हड़कंप मच गया। हाथी ने इस दौरान जमकर उत्पात मचाया। साथ ही एक गेट और दीवार भी तोड़ दी। बाद में लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर फायरिंग की और हाथी को वहां से जंगल में भगाया।
अचानक आज धमका हाथी वहां जिलाधिकारी कार्यालय से होता हुआ कोर्ट के मुख्य गेट पर पहुंचा और यहां बंद गेट को टक्कर मारकर खोल दिया। इसके बाद अदालत परिसर में घुस गया। यही नहीं अदालत से होता हुआ वो सदर हवालात तक पहुंच गया। इस दौरान वन विभाग की टीम ने फायरिंग कर हाथी को जंगल में खदेड़ा,वनकर्मियों को वहां से हाथी को भगाने में इस कड़ाके की ठंड में भी जमकर पसीना बहाना पड़ा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में रामलीला ध्वज स्थापना की तारीख तय, निकलेगी भव्य राम बारात
GST कार्रवाई पर व्यापारियों का गुस्सा फूटा, घेरा कार्यालय_सर्वे रोकने के आश्वासन पर माने
गौलापार की तीन महिला तैराकों का एशियन मास्टर्स में चयन, भारत का करेंगी प्रतिनिधित्व
मां नंदा-सुनंदा को विदाई देने उमड़ा भक्तों का हुजूम_नैनीझील में विसर्जित…
किच्छा में तनाव बीच पुलिस का बड़ा एक्शन_धीरज गिरफ्तार, तीस हिरासत में..