

नैनीताल/हल्द्वानी – बीते मंगलवार की देर रात को भुजान के पास देर रात कैंटर कोसी नदी में गिर गया था। कैंटर में सवार होमगार्ड त्रिलोक सिंह मर्तोलिया (41) पुत्र पान सिंह निवासी किलकोट रानीखेत एवं चालक घायल हो गए थे। पुलिस ने दोनों को नदी से रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया था। बुधवार सुबह हल्द्वानी में उपचार के दौरान त्रिलोक सिंह ने दम तोड़ दिया। वह रानीखेत में ही तैनात थे। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
वहीं कैंटर चालक महेश चंद्र बिष्ट (34) पुत्र रमेश चंद्र बिष्ट निवासी दमुवाढूंगा हल्द्वानी को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।मंगलवार की देररात एक कैंटर हल्द्वानी जा रहा था। रात में भुजान के पास अचानक कैंटर अनियंत्रित होकर कोसी नदी में गिर गया। कैंटर गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
पुलिस को सूचना दी गई। खैरना चौकी इंचार्ज दिलीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने होमगार्ड और चालक को नदी से रेस्क्यू कर अस्पताल भर्ती कराया था। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद होमगार्ड को गंभीर हालत में हल्द्वानी रेफर किया गया। जहां बुधवार को उनकी मौत हो गई।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




खड़गे की सभा के बाद ‘शुद्धिकरण’ पर सियासत, अब हाईकोर्ट में सुनवाई की तैयारी
Breaking_हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में याचिका खारिज, अब सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी!
हनुमान अंश _ प्रमोशन के लिए भंडारा और बॉक्स ऑफिस पर‘चमत्कार’!
उत्तराखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र सिंह बिष्ट का निधन, पार्टी में शोक की लहर..
कुमाऊं पर नजर_हल्द्वानी पहुंचेंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन