

उत्तराखंड : पिथौरागड़ – बेड़ीनाग तहसील के चचड़ेत गांव में तेंदुआ एक महिला की पीठ से उसकी साढ़े तीन साल की मासूम बच्ची को उठा ले गया। परिवार के लोगों ने शोर मचाकर तेंदुआ का पीछा किया। घर से लगभग डेढ़ सौ मीटर दूर बच्ची का शव बरामद हुआ। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।

शनिवार देर तहसील से 11 किमी दूर चचड़ेत गांव में लोग गो-त्यार मना रहे थे। गांव के पान सिंह अपनी पत्नी कविता के साथ आंगन में खड़े थे। साढ़े तीन साल की बेटी कविता की पीठ पर थी। इसी दौरान पास में ही घात लगाकर बैठा तेंदुआ मां की पीठ पर बैठी बेटी को झपटकर उठा ले गया। तुरंत परिवार ने हो हल्ला कर ग्रामीणों को एकत्र कर लिया।इसके बाद परिवार वालों ने गांव वालों को एकत्रित कर बच्ची को ढूंढने के लिए जंगल की ओर निकले, तभी घर से करीब डेढ़ सौ मीटर दूरी पर क्षत-विक्षत अवस्था में बच्ची का शव पड़ा मिला।
इस घटना की जानकारी वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी चंद्रा मेहरा के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की है। क्षेत्रीय विधायक फकीर राम टम्टा, एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला, थानाध्यक्ष मनोज पांडेय, भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरज बिष्ट सहित बड़ी संख्या में लोग गांव पहुंचे।
विधायक ने मृत बच्ची के माता-पिता को ढांढस बंधाने के साथ ही वन विभाग से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने और पिंजरा लगाने को कहा है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




NGT सदस्य सचिव का बड़ा निर्देश, नैनीझील को फीड करने वाली वॉटर बॉडी होंगी खाली
Haldwani – शराब की दुकान में भड़की आग, करोड़ों की बोतलें खाक..Video
बड़ा हादसा : अलकनंदा में गिरी इनोवा, तीन की मौत_लापता लोगों की तलाश जारी
26 राज्यों के 900 खिलाड़ी हल्द्वानी में, नेशनल मुए थाई चैंपियनशिप का आगाज़,रेखा आर्या ने किया उद्घाटन..
इंस्पिरेशन के छात्रों का कमाल, जेईई एडवांस्ड 2026 में दर्ज की बड़ी उपलब्धि