35 हजार गाड़ियों के EXIT की चुनौती,, आज और कल शाम बंद रहेगा हल्द्वानी से पहाड़ का रास्ता


Haldwani / Nainital _ लॉन्ग वीकेंड और मौसम साफ होने के बाद नैनीताल, कैंची धाम, भवाली और भीमताल की ओर सैलानियों व श्रद्धालुओं का ऐसा सैलाब उमड़ा कि 35 हजार से ज्यादा वाहन पहाड़ों की ओर पहुंच गए। अब इन वाहनों की सुरक्षित और सुगम वापसी नैनीताल पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। एसएसपी मंजूनाथ टी.सी. ने इसे पुलिस के लिए बेहद चैलेंजिंग टाइम बताते हुए लोगों से ट्रैफिक प्लान में सहयोग की अपील की है।
पुलिस ने आज शाम से वन-वे व्यवस्था लागू करने का फैसला लिया है। कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे अपने वाहन मंदिर तक ले जाने की कोशिश न करें, बल्कि निर्धारित पार्किंग में वाहन खड़ा कर शटल सेवा का इस्तेमाल करें। भीमताल विकास भवन, भवाली चौराहा और सैनिटोरियम से शटल सेवाएं संचालित की जा रही हैं।
कल रविवार शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक हल्द्वानी-काठगोदाम से नैनीताल, भीमताल और भवाली की ओर जाने वाला यातायात छह घंटे के लिए रोका जाएगा। इस दौरान पहाड़ों से नीचे आने वाले वाहनों को प्राथमिकता दी जाएगी। स्थानीय लोगों और यात्रियों से इस अवधि में अनावश्यक पहाड़ यात्रा से बचने और यात्रा पहले से प्लान करने की अपील की गई है।
नैनीताल जाने वालों के लिए कालाढूंगी मार्ग, जबकि रुद्रपुर, बाजपुर, रामनगर, काशीपुर और मुखानी क्षेत्र से आने-जाने वालों के लिए मुखानी-फतेहपुर-पटवा डांगर मार्ग समेत अन्य वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।
पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, आरटीओ और संबंधित विभागों की टीमें प्रमुख स्थानों पर तैनात हैं। कैंची धाम में भीड़ नियंत्रण के लिए वन-वे दर्शन व्यवस्था भी लागू है।
परेशानी से बचने के लिए ध्यान दें _ यह ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है।
1.कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालुओं से अपील है कि मंदिर तक निजी वाहनों से जाने का प्रयास न करें। निर्धारित पार्किंग स्थलों पर वाहन पार्क कर शटल सेवा का उपयोग करें।
2.भीमताल विकास भवन, भवाली चौराहा एवं सैनिटोरियम से शटल सेवाएं संचालित की जा रही हैं।
3.सैनिटोरियम, विकास भवन भीमताल तथा भवाली चौराहा से आगे निर्धारित व्यवस्था के अनुसार निजी वाहनों को जाने की अनुमति नहीं होगी।
4.श्रद्धालु एवं पर्यटक निर्धारित पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा कर शटल सेवा से ही आगे जाएं, ताकि यातायात एवं दर्शन व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
5.आज शाम 05:00 बजे के बाद यातायात को वन-वे व्यवस्था के तहत संचालित किया जाएगा, जिसमें भीमताल तिराहा की ओर से वाहनों को नीचे की ओर एग्जिट कराया जाएगा।
6.आज शाम 05:30 बजे के बाद नैनीताल की ओर जाने वाले यातायात को लगभग 03 घंटे के लिए नियंत्रित/रोककर मुख्य रूप से एग्जिट ट्रैफिक को सुचारु कराया जाएगा।
7.कल रविवार को शाम 04:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक हल्द्वानी/काठगोदाम (हाइडल तिराहा, नरीमन तिराहे, काठगोदाम थाने) से नैनीताल, भीमताल एवं भवाली की ओर जाने वाले यातायात को 06 घंटे के लिए रोका जाएगा।
8.उक्त अवधि में नैनीताल, कैंची धाम, भीमताल एवं भवाली की ओर से आने वाले वाहनों के एग्जिट को प्राथमिकता देते हुए यातायात सुचारु कराया जाएगा।
9.कल शाम 04:00 बजे के बाद नैनीताल, भीमताल एवं भवाली की ओर जाने वाले वाहन चालक वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।
10.नैनीताल की ओर जाने वाले वाहन कालाढूंगी मार्ग से जा सकेंगे।
11.रुद्रपुर, बाजपुर, रामनगर, काशीपुर, मुखानी क्षेत्र से आने-जाने वाले वाहन मुखानी फतेहपुर पटवा डांगर मार्ग का प्रयोग करें।
12.आवश्यकतानुसार रामनगर, मुक्तेश्वर एवं फतेहपुर की ओर से जाने वाले वैकल्पिक मार्गों का भी प्रयोग किया जा सकता है।
13.स्थानीय नागरिकों से अपील है कि कल शाम 04:00 बजे से 10:00 बजे तक अनावश्यक रूप से काठगोदाम/हल्द्वानी से पहाड़ की ओर यात्रा करने से बचें और अपनी यात्रा पूर्व नियोजित करें।
14.यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस, यातायात पुलिस, आरटीओ एवं संबंधित विभागों द्वारा संयुक्त रूप से व्यवस्था संभाली जा रही है।
15.कैंची धाम में भीड़ नियंत्रण हेतु वन-वे दर्शन व्यवस्था लागू की गई है। प्रवेश एवं निकास के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए गए हैं।
16.नैनीताल पुलिस द्वारा पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम यातायात के लिए प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात कर लगातार निगरानी एवं यातायात प्रबंधन किया जा रहा है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




35 हजार गाड़ियों के EXIT की चुनौती,, आज और कल शाम बंद रहेगा हल्द्वानी से पहाड़ का रास्ता
Watch कैंचीधाम में ओवरक्राउड और होड़ – पैर रखने की जगह नहीं,जाम ही जाम
होटल से बस स्टेशन तक_ सैलानियों से पैक नैनीताल, सार्वजनिक स्थल पर बिछाया बिस्तर
उत्तराखंड SIR: फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 1.04 लाख नाम कटे… ऐसे चेक करें अपना नाम
हर 8 मिनट में एक मौत, ब्रेस्ट कैंसर के खिलाफ नैनीताल में पिंक मुहिम_ न्यायमूर्ति और IG भी शामिल