Watch कैंचीधाम में ओवरक्राउड और होड़ – पैर रखने की जगह नहीं,जाम ही जाम

ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड के कैंचीधाम में भक्तों और दर्शनार्थियों का सैलाब देखने को मिला। तीन दिन की छुट्टियों में मैदानी क्षेत्रों से लोग कैंचींधाम दर्शन और पर्यटक स्थल घूमने पहुंचे हैं।

शुक्रवार, शनिवार और रविवार को अवकाश होने के कारण बड़ी मात्रा में लोग ऊत्तराखण्ड के नैनीताल व आसपास पहुंचे हैं। इस कारण वाहनों के जाम के साथ ही पर्यटक स्थलों और धार्मिक स्थलों पर ओवर क्राउड दिख रहा है। लोग दर्शनों के लिए पहुंचे हैं। मंदिर परिसर में घुसने के लिए लोग जिस प्रकार जिद्दोजहद कर रहे हैं, वो बहुत हैरान करने वाला है।

कैंचीधाम मार्ग पर सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से पार्क किए गए वाहनों के खिलाफ पुलिस ने चालानी कार्रवाई की। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और जाम से निपटने के लिए पुलिस ने सड़क किनारे खड़े वाहनों के चालान काटे और वाहन चालकों को निर्धारित पार्किंग स्थल का इस्तेमाल करने की सख्त हिदायत दी।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *