

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के क्रम में परीक्षा लीक मामले में वांछित ईनामी अपराधियो की गिरफ्तारी के सख्त निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में आज दो लाख का ईनामी सादिक मूसा और योगेश्वर राव को गिरफ्तार कर लिया गया है।
एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आज सूचना प्राप्त हुई की दो लाख रुपए का ईनामी सादिक मूसा और एक लाख का ईनामी योगेश्वर राव लखनऊ और आसपास के किसी स्थान पर आ सकता है जिसपर उत्तराखंड एसटीएफ की एक विशेष टीम को रवाना किया गया था।
पूर्व में ईनाम घोषित होने पर लगातार उत्तर प्रदेश एसटीएफ से उत्तराखंड एसटीएफ का समन्वय बना हुआ था,जिस पर यूपी एसटीएफ लगातार सक्रिय थी। आज साय को दोनों ईनामी अपराधियो को यूपी एसटीएफ द्वारा लखनऊ पॉलीटेक्निक चौराहे से गिरफ्तार किया गया है साथ ही कुछ घंटों में पहुंची एसटीएफ उत्तराखंड की टीम को दोनों अभियुक्त को सुपर्द कर हिरासत में ले लिया गया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Haldwani_ कमरे में फंदे से लटका मिला छात्र का शव_परिवार सदमे में..
झील किनारे चला महा सफाई अभियान, बोतलों और प्लास्टिक कचरे से भरे मिले पार्क और नाले
Nainital – HC के आदेश के बाद डीएसए मैदान में अदा हुई ईद की नमाज़.. देश में खुशहाली की दुआ
ड्रोन, PAC और SDRF के साथ नैनीताल पुलिस पूरी तरह मुस्तैद
SDG Achievers Award में चमका नैनीताल,DM रयाल को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित