Ad

उत्तराखंड : रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ी गयीं ओहदेदार ” मैडम “_ देखिये Video

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड के किच्छा में ग्राम प्रधान को विजलेंस की टीम ने 10 हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ लिया है। आरोपी पी.एम.आवास योजना में लाभ दिलाने के नाम पर बीस हजार रुपये घूस की मांग कर रही थी।

ADVERTISEMENTSAd


उधम सिंह नगर जिले की किच्छा विधानसभा में ग्रामप्रधान पूजा पर अपने क्षेत्र के लीलाधर से प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभ दिलाने के लिए बीस हजार की मांग करने का आरोप लगा था। पेमेंट, दस हजार आवास पास होने से पहले और दस हजार बाद में मांगे गए थे। लाभार्थी लीलाधर ने इसकी शिकायत विजलेंस की टीम से की। शनिवार शाम 5:30बजे लाभार्थी लीलाधर ग्राम प्रधान पूजा को 10 हजार रूपए देने के लिए उनके आवास विकास स्थित घर पहुंचा। उसके पीछे विजलेंस की टीम भी ग्राम प्रधान के घर पहुंच गई और उसे नगदी के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

टीम आरोपी ग्राम प्रधान को कानूनी कार्रवाई कर अपने साथ रुद्रपुर ले गई। शिकायतकर्ता के सहयोगी विपिन शर्मा ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि ग्राम प्रधान पूजा वर्मा प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर लाभार्थियों से 20 हजार रुपए की मांग कर रही है। इसके बाद विजलेंस को मामले की जानकारी दी गई। आज देर शाम वो 10 हजार रुपये की नगदी देने के लिए आए तो विजलेंस की टीम ने 10 हजार की नगदी के साथ आरोपी ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर लिया।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *