Ad

उत्तराखंड : यहां स्कूलों में बच्चों को धूप में बैठा कर पढ़ाई कराने पर रोक

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड की राजधानी में सरकारी स्कूलों में बच्चों को धूप में बैठा कर पढ़ाई कराने पर रोक लगा दी गई है। ऐसे में बच्चे अगर धूप में बैठा कर पढ़ाई गए तो संबंधित स्कूल के प्रिंसिपल और बी ई ओ के ऊपर कार्यवाही होगी। दरअसल इसका आदेश मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ मुकुल कुमार सती ने सभी प्रधानाचार्य को भेजा है।

ADVERTISEMENTSAd

दरअसल जाड़ो के दिनों में अधिकतर स्कूलों में बच्चों को बाहर बैठा कर धूप में पढ़ाया जाता है। ऐसे में मुख्य शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूलों के प्रिंसिपल को आदेश किए हैं कि बच्चों की कक्षाओं को बाहर न लगाया जाए उनका कहना है कि धूप में बैठाकर पढ़ाने से बच्चों का ध्यान पढ़ाई में कम और आसपास की चीजों में ज्यादा रहता रहता है।

ऐसे में इन तीन चार महीनों में उनकी पढ़ाई पर बुरा असर पड़ता है। पिछले कुछ सालों में बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम में ऐसा देखा गया है। लिहाजा उन्होंने सख्त निर्देश दिए हैं कि बच्चों की पढ़ाई कक्षाओं के अंदर ही होनी चाहिए।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *