उत्तराखंड : सौतेले पिता की हैवानियत_नाबालिग बेटी ने डर के मारे घर छोड़ा..


बेहद शर्मसार और झकजोर देने वाली खबर कोटद्वार से सामने आ रही है। जहां एक सौतेले पिता ने अपनी ही नाबालिग बच्ची के साथ रेप किया। घटना के बाद डरी-सहमी बच्ची घर से निकल गई थी, जिसके बाद परिजनों ने उसके लापता होने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पौड़ी एसएसपी ने तत्काल पुलिस टीम गठित कर बालिका की तलाश के निर्देश दिए। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर आसपास के इलाकों में सर्च अभियान शुरू किया और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले।
बालिका को सकुशल बरामद किए जाने के बाद जब उसे सुरक्षित माहौल में काउंसलिंग के लिए रखा गया, तब पूरे मामले का खुलासा हुआ। बालिका ने बताया कि उसके साथ सौतेले पिता ने दुष्कर्म किया था, जिसके डर से वह घर से भाग गई थी।
जानिए पूरा मामला..
बालिका लापता होने पर पुलिस ने शुरू की तलाश
6 फरवरी को कोटद्वार कोतवाली में एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने बताया कि उसकी बेटी सुबह घर से बिना बताए निकल गई थी और देर शाम तक वापस नहीं लौटी।
शिकायत मिलते ही पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की। पुलिस टीमों ने आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की और दर्जनों सीसीटीवी फुटेज खंगाले ताकि बालिका की लोकेशन का पता लगाया जा सके।
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि बालिका 6 फरवरी की सुबह अपनी नानी के पास पहुंची थी। पूछताछ में नानी ने बताया कि बालिका डरी हुई थी और उसने माता-पिता के साथ न रहने की इच्छा जताई थी।
इसके बाद नानी ने बालिका को सिगड़ी क्षेत्र में एक परिचित के यहां छोड़ दिया था। पुलिस ने इस जानकारी के आधार पर सिगड़ी और कलालघाटी क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया और बालिका को सकुशल बरामद कर लिया।
काउंसलिंग में हुआ दुष्कर्म का खुलासा
बालिका को सुरक्षित माहौल में काउंसलिंग के लिए रखा गया। इसी दौरान उसने पुलिस को बताया कि 5 फरवरी की रात उसके सौतेले पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। घटना के बाद वह इतनी डर गई कि घर से निकल गई।
बालिका की तहरीर के आधार पर कोटद्वार कोतवाली में आरोपी सौतेले पिता के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
मामला दर्ज होते ही पुलिस ने और तेज कार्रवाई की। टीम ने आरोपी को नजीबाबाद रोड क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के शैक्षिक व्याख्यान अब हर रविवार दूरदर्शन उत्तराखण्ड पर
सड़क हादसे में घायल व्यक्ति के लिए फरिश्ता बने CPU के रोहित और औसाफ़_Video
45 फुट का रावण और सूर्पनखा का अभिनय बनेगा खास आकर्षण_शीशमहल में
Delhi CJP Protest_बिना वजह हिरासत में न लें, मेट्रो – रेल इंटरनेट चालू करो_ सुप्रीम कोर्ट
वीकेंड पर कैंची धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस