

उत्तराखंड के मसूरी से शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां 13 साल की नाबालिग के साथ 40 साल के व्यक्ति ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मसूरी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किया गया आरोपी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले का रहने वाला है।
मसूरी कोतवाल अरविंद चौधरी ने बताया कि शुक्रवार को पीड़ित नाबालिग बच्ची के परिजन मसूरी कोतवाली पहुंचे। उन्होंने बताया कि मसूरी के गैस गोदाम में काम करने वाले 40 साल के व्यक्ति ने उनकी 13 साल की लड़की के साथ 19 अक्टूबर को दिन के समय में उसके कमरे में अकेला देख उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना को किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
कोतवाल के मुताबिक, पीड़िता के परिजनों ने बताया कि घटना के बाद लड़की काफी डरी हुई है। उसकी लगातार तबीयत बिगड़ रही थी। जिसके बाद परिजनों ने लड़की से बात की तो उसने बताया कि उसके पिता के साथ गैस गोदाम में काम करने वाले 40 साल के व्यक्ति ने दुष्कर्म किया।
नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले व्यक्ति को स्थानीय लोगों का गुस्सा झेलना पडा। मसूरी पुलिस द्वारा जब कोतवाली से आरोपी को देहरादून जेल ले जाया जा रहा था तभी स्थानीय लोगों ने पुलिस की गाड़ी को घेर लिया और आरोपी को पीटने की कोशिश करने लगे परंतु पुलिस ने मुश्किल से भीड़ को हटाकर आरोपी को पुलिस जीप के अंदर बैठकर सुरक्षित किया गया लोगों का गुस्सा इतना था कि लोगों पुलिस की गाडी को चारो ओर से घेर लिया व आरोपी को उनके हवाले की मांग करने लगे।
कोतवाल ने बताया कि लड़की की तबीयत खराब है, जिसको मसूरी के उप जिला चिकित्सालय में इलाज करवाया जा रहा है। आरोपी अंकुश कांबोज निवासी औरंगाबाद शेरपुर सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी के खिलाफ धारा 65/1, 351/2 बीएनएस 3 क, 4/2 के अलावा पॉस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, पुलिस सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?
Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..