

आज 10 नवम्बर है उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में अभी भी गर्मी की तपिश बरकरार हैं। सुबह, शाम और रात के समय भले ही गर्मी से राहत मिल रही हो लेकिन दिन के समय सूरज की तपिश बेहाल कर रही है। हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों में ठिठुरन बढ़ने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम सुहावना हो गया है। दीपावली के बाद तापमान और लुढ़कने से ठंड में भी बढ़ोतरी हुई है। मैदानी क्षेत्र में भी हल्की ठंड बढ़ गयी है लेकिन दिन के समय ठंड का नामोनिशान नहीं है। लोग गर्म कपड़े भी सुबह और शाम के समय ही पहन रहे हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार फिलहाल मौसम सामान्य बना रहेगा। मौसम शुष्क रहने के बावजूद तापमान में गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड में वृद्धि होने की संभावना है। रात के समय पाला पड़ने और दिन के समय धूप खिलने से रबी की फसलों पर प्रभाव पड़ रहा है।
बारिश न होने से फसलों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है तो वहीं फसल फसल खराब होने की चिंता भी किसानों को हो रही है। नवंबर महीने के शुरुआती दिन सूखे ही बीत गए। दूसरा हफ्ता शुरू होने के बाद भी गर्मी होने से लोग हैरान है।
मॉनसून के बदले पैटर्न के चलते नवंबर महीना गर्मी के साथ गुजर रहा है। विगत वर्षों तक जहां नवंबर महीने में पंखे बंद हो जाया करते थे वही इस साल अभी भी पंखे चल रहे हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक
मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाएंगे और हल्की बारिश के साथ ही ऊंची चोटियों पर हिमपात की संभावना है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में ढूंढ छाए रह सकती है। धूप और छांव की आंख-मिचौली के साथ ही सर्दी और गर्मी का खेल भी चल रहा है। दिन के समय गर्मी और सुबह-शाम सर्दी लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। बुजुर्ग और बच्चे संक्रामक रोगों की चपेट में आ रहे हैं।
अस्पताल में बच्चों के साथ ही बुजुर्गों की संख्या बढ़ रही है। जो संक्रामक बीमारियों के कारण डॉक्टर के पास पहुंच रहे हैं। अगले कुछ दिनों तक मौसम सामान्य बने रहेगा। हालांकि बादल छाए रहने से कुछ हद तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान में गिरावट के चलते ठिठुरन हो रही है। पर्वतीय क्षेत्रों के लोग पूरा दिन गर्म कपड़ों में पैक रह रहे हैं।
10 नवम्बर है लेकिन सर्दियों की शुरुआत होती दिख नहीं रही है। हालांकि, अब तक मौसम की बेरुखी को देखते हुए लोगों का कहना है कि इस बार ठंड कम ही होगी। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय हल्के गर्म कपड़ों का इस्तेमाल किया जा रहा है। उम्मीद की जा रही है बारिश के ठिठुरन बढ़ेगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


चुनाव से पहले गैरसैंण में दो दिन चलेगा Assembly Session _ तारीख तय..
डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणी से गरमाई सियासत, अजय भट्ट ने कहा ये बर्दाश्त नहीं..
UPI को लेकर बड़ी खबर : 15 अक्टूबर से लागू नहीं होगा MDR
उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाले पर पाबंदी, बिक्री से लेकर भंडारण तक पर रोक
Haldwani_10 फीट लंबे घोड़ा पछाड़ सांप ने मचाई दहशत_Video