Ad

उत्तराखंड : यहां मीट की दुकान में दुर्लभ प्रजाति के कछुओं की बिक्री,पकड़ा गया तस्कर

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

रूद्रपुर/लालकुआं तराई केन्द्रीय वन प्रभाग कि टाड़ा रेंज की वन विभाग टीम ने दुर्लभ प्रजाति के तीन दर्जन से अधिक कछूओं के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जबकि एक आरोपी टीम को चकमा देकर फरार हो गया वन विभाग की टीम ने वन अधिनियम के तहत दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTSAd


इधर मामले की जानकारी देते हुए तराई केन्द्रीय वन प्रभाग कि टाड़ा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी रूप नारायण गौतम ने बताया कि बुधवार देर शाम मुखबिर से उन्हे सूचना मिली की कालीनगर क्षेत्र में एक मीट की दुकान पर चोरी छिपे दुर्लभ प्रजाति के कछूओं की बिक्री की जा रही है जिसके बाद मुखबिर द्वारा मिली सूचना के आधार पर टाड़ा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी रूप नारायण के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने बताई गई मीट की दुकान पर छापेमारी की इस दौरान वन विभाग की टीम ने दुकान पर मौजूद एक व्यक्ति को धर दबोच लिया जबकि एक अन्य तस्कार टीम को चकमा देकर फरार हो गया।

वही टीम द्वारा दुकान की तलाशी लेने पर एक खाद के कट्टे में से जींदा 42 कछूए बरामद हुए।जिसपर टीम कछूवे एंव आरोपी को पकड़कर कार्यालय पहुची जहां आरोपी से पुछताछ की तो उसने अपना मनोज गोलदार निवासी कलीनगर बताया।जबकि फरार आरोपी की पहचान जयदेव के रूप में हुई है ।

वन विभाग की टीम ने दोनों आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इधर वन क्षेत्राधिकारी रूप नारायण गौतम ने बताया कि कछूवे जिंदा और संरक्षित प्रजाति के है उन्होने कहा कि फरार आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
उन्होने चेतवानी देते हुए कहा कि वन जीव व अवैध खनन एंव अवैध लकड़ी तस्कारी किसी भी किमत पर बर्दाश्त नही कि जायेगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *