सावधान : कुमाऊं मंडल में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 जिलों में स्कूल बंद

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड – भारी बारिश से कुमाऊं में जनजीवन अस्तव्यस्त, शुक्रवार को बंद रहेंगे पांच जिलों के सभी स्कूल,मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान नैनीताल, बागेश्वर,हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, चंपावत,पिथौरागड़ और नैनीताल में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अर्लट जारी किया है। इसके अलावा राज्य के अन्य जिलों में भी इस अवधि के दौरान भारी बारिश होने की संभावना है।

पांचों जिलों के जिलाधिकारी की आेर से जारी आदेश में कहा गया है कि मौसम विभाग देहरादून से जारी तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को कुमाऊं मंडल में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इससे कुछ जनपदों में भारी से भारी वर्षा होने के साथ-साथ कहीं-कहीं अत्यधिक वर्षा होने के आसार है। इसके दृष्टिगत जिला मजिस्ट्रेट ने जनपद के शासकीय, अर्द्धशासकीय , निजी विद्यालयों व आंगनवाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया जा रहा है।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया है कि शुक्रवार को कुमाऊं में कहीं-कहीं पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने के साथ कुछ जगहों पर अत्यंत भारी वर्षा हो सकती है। इस कारण शुक्रवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे स्थिति में लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

बारिश के अलर्ट को देखते हुए कुमाऊं के अल्मोड़ा, चंपावत, बागेश्वर, नैनीताल जिलों के अलावा पिथौरागढ़ में शुक्रवार को पहली से 12वीं तक के सभी शासकीय, अशासकीय, निजी विद्यालयों स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।पहाड़ से तराई भाबर तक बृहस्पतिवार को बारिश ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया। तराई में जलभराव और पहाड़ों पर जगह-जगह 57 सड़कें बंद हो गईं।

मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चंपावत, बागेश्वर, नैनीताल जिलों में शुक्रवार को पहली से 12वीं तक के सभी शासकीय, अशासकीय, निजी विद्यालयों स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। चारों जिलों के जिलाधिकारी ने इस आशय के आदेश जारी किए हैं।

उत्तराखंड में मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज प्रदेश भर में भारी बारिश के आसार हैं खासकर कुमाऊं के ज्यादातर हिस्सों में बारिश से बहुत भारी वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक कुमाऊं मंडल के नैनीताल, अल्मोड़ा और बागेश्वर जिले में स्कूल और आगनबाडी बंद किए गए हैं।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक नैनीताल चंपावत उधम सिंह नगर हरिद्वार सहित अन्य पर्वतीय जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है वही गुरुवार को हुई बरसात ने ही आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित किया है नदियां, नहर, नाले और गधेरे उफान पर हैं। लिहाजा एसडीआरएफ, पुलिस, जिला प्रशासन सभी को एलर्ट मोड पर रखा गया है।

हालांकि प्रधानाचार्य, शिक्षक और अन्य स्टाफ को स्कूल जाना होगा।बागेश्वर में पांच, अल्मोड़ा में नौ, चंपावत में सात, पिथौरागढ़ में 13 और नैनीताल में 23 सड़कें बंद हैं। सड़कों के बंद होने से ग्रामीण क्षेत्रों के लिए रसोई गैस, खाद्यान्न सहित अन्य जरूरी सामान की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। ग्रामीण क्षेत्र के दूध और सब्जी उत्पादक अपने उत्पादों को बाजार तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं।

डीडीहाट के ग्राम सभा खोली भातड़ में मकान का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। भूस्खलन के कारण टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग एक घंटे बंद रहा। धारचूला के दारमा घाटी में चल गांव को जोड़ने वाली धौली नदी किनारे लगी ट्रॉली बह गई है। इस कारण 50 परिवारों का शेष दुनिया से संपर्क कट गया है। नालों के भी रौद्र रूप धारण करने से कीड़ा जड़ी दोहन करने गए 25 लोगों को जान जोखिम में डालकर गांव पहुंचना पड़ा। ठुलीगाड़ से जौलजीबी के लिए जाने वाली निर्माणाधीन सड़क पर चरण मंदिर के पास मलबा गिर गया।

मार्ग बंद होने से पूर्णागिरि धाम क्षेत्र और आसपास के गांवों का टनकपुर से सड़क संपर्क पूरी तरह कट गया है।अल्मोड़ा में सड़कें बंद होने से 40,000 की आबादी परेशान है। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर भौर्या मोड़ के पास थुवा की पहाड़ी से सुबह 10:30 बजे सड़क पर भारी मात्रा में पत्थर और बोल्डर आ गए जिससे तीन घंटे तक यातायात ठप हो गया। नैनीताल में पर्यटक गतिविधियां भी दोपहर तक ठप रही और पर्यटक स्थलों में सन्नाटा परसा रहा।

नैनीताल में राजभवन रोड का 20 मीटर हिस्सा दरक गया। सुरक्षा के लिहाज से राजभवन रोड पर वाहनों की आवाजाही बंद करा दी गई है। रामनगर में ढेला और टेढ़ा नाले पर बहाव पर आने से कुछ देर के लिए यातायात बाधित हुआ।तराई में भी झमाझम बारिश हुई है। रुद्रपुर में कॉलोनियों में पानी भर गया। काशीपुर में सबसे अधिक 128 मिमी तो सितारगंज में सबसे कम दो मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि मानसून उत्तराखंड में पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है। इसके चलते पिछले हल्की से मध्यम बारिश आगे भी जारी रहेगी। शुक्रवार और शनिवार को भी तराई में बादल छाए रहेंगे तेज़ बारिश की संभावना है।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *