

उत्तराखंड : टेंपरेचर में बढ़ोतरी के साथ गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है। वहीं बढ़ते तापमान में आग लगने की घटनाएं भी लगातार देखने को मिल रही है। बीते गुरुवार को देहरादून के ऋषिकेश में एक स्कूटी में लगी आग ने दो और वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया जिसके चलते तीन वाहन जलकर राख हो गए, गनीमत रही सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू कर लिया नहीं तो आगे और भी बड़ा हादसा हो सकता था घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर अब सामने आया है जो की तेजी के साथ वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक देहरादून के ऋषिकेश में गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे एक स्कूटी सवार बाजार से नटराज की ओर जा रहा था. अचानक चलती स्कूटी में आग लग गई. किसी तरह स्कूटी सवार ने कूद कर अपनी जान बचाई. लड़खड़ाते हुए स्कूटी सड़क किनारे खड़ी दो कारों से जा टकराई. जिससे दोनों कारों ने भी आग पकड़ ली. देखते ही देखते दोनों कार आग का गोला बन गई।
स्थानीय लोगों ने पुलिस कंट्रोल और फायर ब्रिगेड की टीम को आग लगने की सूचना दी. फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद तीनों वाहनों में लगी आग को बुझाया. हालांकि, जब तक आग बुझाई गई तब तक तीनों वाहन जलकर राख हो गए थे. घटना में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।
घटना में एक कार के चालक का पैर भी आग से झुलस गया. जिसे उपचार के लिए ऋषिकेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गौर है कि बढ़ते तापमान ने गर्मी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. चिलचिलाती तेज धूप के कारण लोगों का दिन में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया. उधर गर्मी में आग लगने की घटनाओं का ग्राफ भी बढ़ा है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?
Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..