

उत्तराखण्ड में भवाली के सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के वार्षिकोत्सव में स्कूल के पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट जरनल एम.के.कटियार जी.ओ.सी.इन सी.पश्चिमी कमान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। स्कूल के स्पोर्ट्स ग्राउंड में हुए कार्यक्रम में बच्चों के परफॉर्मेंस से सभी की आंखें खुली की खुली रह गई।

आज सवेरे हुए कार्यक्रम में गार्ड ऑफ हॉनर के बाद कैडेटों ने मार्च पास्ट की, इसके बाद टॉर्च सेरेमनी और शपथ हुई। कैडेटों ने फ्लैग ड्रिल की जिसके बाद छात्र छात्राओं ने योगा परफॉर्मेंस, गर्ल्स और बॉयज कैटेगिरी में ट्रैक एंड फील्ड इवेंट में भाग लिया, जिसमें छोटी और बड़ी दूरी की रेस का आयोजन हुआ।

जुम्बा डांस और एरोबिक पी.टी.के साथ ही हाई हॉर्स की पी.टी.डिस्प्ले ने छात्र छात्राओं के अभिभावकों का मन मोह लिया।


इसके बाद बैंड डिस्प्ले हुआ और फिर स्कूल के सभी 4 हाउस जिसमें केसरी(ब्लू), कुमाऊं(ग्रीन), सिंह(रेड) और शिवालिक(यैलो)शामिल हैं, ने मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जरनल एम.के.कटियार को सलामी दी। अंत में इनाम वितरण हुआ और फिर मुख्य अतिथि ने सभी को संबोधित करते हुए सफलता के राज़ बताए।




लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड में खराब मौसम ने बढ़ाई मुश्किलें, नैनीताल में 11 रास्ते बंद..
जिस पोल ने छीनी दो जिंदगियां, उसी में फिर उतरा करंट_खतरा बढ़ रहा है..
हल्द्वानी जेल के पास बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, 3 बदमाश पकड़े गए..
UGC इक्विटी नियमों और SC/ST एक्ट के कथित दुरुपयोग के विरोध में उतरा स्वर्ण समाज_haldwani
अदब-ओ-एहतराम के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, भाईचारे और एकता का दिया पैगाम