

हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में प्रेमनगर आश्रम के पास एटीएम में कैश डालने आई टीम के साथ मौजूद सुरक्षाकर्मी की राइफल नीचे गिरने से ट्रिगर दब कर गोली चल गई। गोली पेट में लगने से सहकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे को एक निजी अस्पताल में ले जाया गया।
यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
घटना सोमवार शाम करीब चार बजे की है। बैकों से कैश लाने-लेजाने का कार्य करने वाली अंबे सिक्योरिटी का कैश डिलीवरी वाहन शाम को कैश छोड़ने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा प्रेमनगर आश्रम पहुंचा था। बैंक में कैश जमा कराने के बाद सिक्योरिटी कर्मचारी वापस जाने लगे थे।
इसी दौरान सिक्योरिटी गार्ड जितेंद्र निवासी रावली महदूद ने वाहन से अपनी लाइसेंसी रायफल उठाई। जैसे ही रायफल उठाई तो वह नीचे गिर गई। रायफल नीचे गिरते ही गोली चलने से पास में ही खड़े कर्मचारी आदित्य के पेट में जा लगी।
गोली चलते ही अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में खून से लथपथ कर्मचारी को कनखल के रामकृष्ण मिशन अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गोली लगने की सूचना पर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा, एसएसआई संतोष सेमवाल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सिक्योरिटी गार्ड से घटनाक्रम के संबंध में जानकारी ली।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि रायफल गिरने से गोली कैसे चली गई, इस संबंध में जांच कराई जाएगी। कर्मचारी का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के परिजनों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। बैंक शाखा में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी चेक की जा रही है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?
Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..