

उत्तराखंड – पौड़ी: पुलिस चौकी क्षेत्र पाबौ के अंर्तगत थापली गांव में एक मकान में आग लगने से बुजुर्ग दंपती की मौत हो गई। घटना रात्रि करीब साढ़ नौ बजे की बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने आग पर काबू पाकर दोनों को घर से बाहर निकाला। जिन्हें जिला चिकित्सालय लाया गया है। लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस चौकी पाबौ के प्रभारी दीपक पंवार ने बताया कि रात्रि को ग्राम प्रहरी ने सूचना कि गांव थापली के एक मकान में आग लगी है।
झुलसने से दंपती की हुई मौत
सूचना पर टीम मौके पर गई तब तक मकान में रह रहे बंदूर लाल (88 वर्ष) तथा उनकी पत्नी गोदांबरी देवी ( 82 वर्ष) आग की चपेट में आ गए। बताया कि दोनों के बुरी तरह से झुलस जाने से मौत हो गई।
चूल्हे की आग से लगी मकान में आग
उन्होंने बताया कि घर में दोनों दंपती अंकेले ही रहते थे। कहा कि मकान पुराना है तथा घर में काफी सूखी लकड़ी भी रखी गई थी। चूल्हें की आग के फैलने के कारण आग लगना माना जा रहा है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


‘SUNAREKA’ ट्रेडमार्क को अंतरिम राहत, ‘SWARNIKA’ नाम से ज्वेलरी कारोबार पर रोक_ Highcourt
चुनाव से पहले गैरसैंण में दो दिन चलेगा Assembly Session _ तारीख तय..
डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणी से गरमाई सियासत, अजय भट्ट ने कहा ये बर्दाश्त नहीं..
UPI को लेकर बड़ी खबर : 15 अक्टूबर से लागू नहीं होगा MDR
उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाले पर पाबंदी, बिक्री से लेकर भंडारण तक पर रोक