Ad

उत्तराखंड – दुःखद : हाइवे पर वाहन में लगी आग में जिंदा जले चार लोगों की मौत

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

बेहद दुखद और दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है जिसमें 4 लोगों की दर्दनाक मौत की सूचना प्राप्त हुई है सहारनपुर जनपद में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। बताया गया कि रामपुर मनिहारान में चुनहेटी गांव के पास अंबाला देहरादून हाईवे पर एक कार में आग लग गई। आग लगने से कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई।  । प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्वालापुर के सहारनपुर में देहरादून-अंबाला हाइवे पर भीषण सड़क दुघर्टना में चार लोग जिंदा जलकर मर गए हैं, मरने वाले सभी लोग हरिद्वार के ज्वालापुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTSAd


घटनाक्रम के अनुसार सहारनपुर देहरादून-अंबाला हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में कार सवार 4 लोग जिंदा जल गए हैं। दिल्ली रोड के ऊपर से गुजर रहे हाइवे पुल के ऊपर गाड़ी को आगे एवं पीछे दोनों साइड से टक्कर लगने से इसमें आग लगी। गाड़ी के परखच्चे भी उड़ गए। थाना रामपुर मनिहारान पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी।

मरने वाले सभी लोग कस्बा ज्वालापुर, जिला हरिद्वार के निवासी हैं। मृतकों की पहचान उमेश गोयल (70), सुनीता गोयल (65), अमरीश जिंदल (55), गीता जिंदल (50) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, कार सवार चार लोग हाईवे से गुजर रहे थे। एक वाहन को ओवरटेक करने के दौरान पीछे से ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। कार डिवाइडर से जा टकराई और उसमें तुरंत आग लग गई। भीषण आग लगने से कार सवार चारों लोग जिंदा जल गए। फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग पर काबू पाया गया। इसके बाद शवों को बाहर निकाला जा रहा है।

रामपुर मनिहारान थाना प्रभारी नरेंद्र शर्मा ने बताया कि परिजनों को हादसे की खबर दे दी गई है जो जबलपुर से आ रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि दोनों परिवार के दोनों दंपती जगाधरी यमुनानगर में रिश्तेदारी में हुई एक रिश्तेदार की मौत की खबर पाकर वहां जा रहे थे।

खबर अपडेट हो रही है

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *