उत्तराखंड : 2022 चुनाव को लेकर PSD की तैयारियां शुरू.. 13 ज़िलों व 70 विधानसभाओं का करेंगे दौरा..

देहरादून-उत्तराखंड में 2022 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अभी से रोड मैप तैयार करना शुरू कर दिया है राज्य में विधानसभा चुनाव अब बस कुछ ही महीने दूर हैं। लिहाजा भाजपा सरकार और संगठन पूरी तरह मोर्चे पर डटने जा रहे हैं। इस कड़ी में 25 जुलाई से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सभी 13 जिलों और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में प्रवास कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। इनके अलावा सभी मंत्री 252 मंडलों में जन संवाद के जरिये जन समस्याओं का समाधान करेंगे।
भाजपा के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि चिंतन शिविर में लिए गए निर्णय और तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी जिलों में प्रवास और जन संवाद कर जनता की समस्याओं का निराकरण करेंगे। प्रवास का कार्यक्रम 25 जुलाई से 24 अगस्त तक चलेगा। इसी दौरान मंत्री और विधायक भी प्रवास कार्यक्रम के तहत जन संवाद करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी भी प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के दौरे को लेकर कार्यक्रम तय किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व में निर्धारित कार्यक्रमों में भी वह शामिल होंगे। पार्टी जिलाध्यक्षों और वरिष्ठ पदाधिकारियों को इस बारे में जानकारी दे दी गई है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?
Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..