Ad

10 दिन से परिवार बेचैन_ नैनीताल के जंगलों में कहां गुम हो गया अर्णव ? ड्रोन और डॉग स्क्वॉड भी नाकाम…

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल। नैनीताल के नैना पीक (चीना पीक) के घने जंगलों में लापता ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय के 19 वर्षीय छात्र अर्णव कुमार सिंह उर्फ प्रिंस का 10 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। बेटे की सकुशल वापसी की उम्मीद लगाए परिवार की बेचैनी लगातार बढ़ रही है। पुलिस, एसडीआरएफ, वन विभाग, दमकल विभाग, डॉग स्क्वॉड और ड्रोन टीमें लगातार जंगलों की खाक छान रही हैं, लेकिन अब तक तलाश नाकाम रही है।

ADVERTISEMENTSAd

बिहार के मुंगेर निवासी अर्णव 6 नवंबर को अपने तीन दोस्तों के साथ नैना पीक घूमने और ट्रैकिंग के लिए गया था। दोपहर करीब 2:20 बजे चारों दोस्त पहाड़ी की ओर निकले। बताया गया कि फोटो खींचने के दौरान अर्णव अचानक दोस्तों से बिछड़ गया। शाम करीब 5:15 बजे उसके दोस्तों ने टंकी बैंड स्थित वन चौकी पहुंचकर इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस और रेस्क्यू टीमों ने तत्काल तलाशी अभियान शुरू किया, लेकिन रातभर की खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र के मार्गदर्शन, सीओ अंजना नेगी के पर्यवेक्षण और मल्लीताल कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में टीमें दुर्गम पहाड़ी रास्तों और घने जंगलों में तलाशी अभियान चला रही हैं।

इधर, नैनीताल पहुंचे अर्णव के पिता ने पुलिस से सर्च ऑपरेशन का दायरा बढ़ाने और जंगलों के अलावा अन्य संभावित स्थानों पर भी जांच करने की मांग की है। परिवार का कहना है कि हर संभावित पहलू को ध्यान में रखकर तलाश की जानी चाहिए।

10 दिन बीतने के बावजूद कोई सुराग नहीं मिलने से परिजनों और दोस्तों की उम्मीदें चिंता में बदल रही हैं। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि अर्णव के संबंध में कोई जानकारी मिलने पर तत्काल इन नंबरों पर संपर्क करें।

पुलिस के संपर्क नंबर

मल्लीताल कोतवाली_ 05942-2352424

प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल_ 9411112869

नैनीताल पुलिस कंट्रोल रूम _9411112979

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *