बड़ी ख़बर : आज रात से उत्तराखंड रोडवेज बसों का चक्का जाम ..किसने फूंका हड़ताल का बिगुल..

देहरादून- उत्तराखंड रोडवेज बस के कर्मचारी संगठनों ने आपस में वार्ता कर उत्तराखंड परिवहन निगम संयुक्त मोर्चा का गठन किया है उत्तराखंड परिवहन निगम के साथ रोडवेज कर्मचारियों की वार्ता मंगलवार को विफल रही। कर्मचारी संगठनों ने कहा जब तक बोर्ड बैठक में आधा वेतन कटौती सहित कर्मचारी विरोधी फैसलों को वापस नहीं लिया जाएगा तब तक वह हड़ताल से पीछे नहीं हटेंगे।
कर्मचारी परिषद् 14 जुलाई मध्यरात्रि से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने जा रहा है। वहीं, संयुक्त मोर्चा 15 जुलाई की मध्य रात्रि से 24 घंटे के अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर रहेगा। अब कर्मचारी संगठनों को शासन से वार्ता का इंतजार है।
वहीं, परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने कहा, हड़ताल से समस्या का समाधान नहीं होगा। हमने सभी कर्मचारी संगठनों से कहा है कि वह एक साथ हो जाएं। अभी बस संचालन शुरू हुआ है। तीन महीने में 50 करोड़ का नुकसान हुआ है। पिछले साल 161 करोड़ का नुकसान हुआ था। कर्मचारी नेता हड़ताल के बजाय परिवहन निगम को आगे बढ़ाने के बारे में सोचें।
बता दें कि चार यूनियनों ने विरोध में उत्तराखंड परिवहन निगम संयुक्त मोर्चा का गठन कर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया। उन्होंने 15 जुलाई की मध्य रात्रि से 16 जुलाई तक 24 घंटे के कार्य बहिष्कार और इसके बाद 16 जुलाई को बैठक कर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में‘आशीर्वाद के दीयों’ से पीएम मोदी के लिए मंगलकामना
पुलिस परिवार ने खोया अपना साथी, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ आरक्षी पवन कुमार को अंतिम विदाई..
कदली वृक्ष लेकर नैनीताल पहुंची भक्तों की टोली_अब सजेगा मां नंदा – सुनंदा का दिव्य स्वरूप
Cctv से सुराग, हजारा की झोपड़ी से गिरफ्तारी_ अमन हत्याकांड का खुलासा(haldwani)
नैनीताल दुग्ध संघ के संचालक मंडल सदस्य किशन सिंह बिष्ट का निधन