Ad

हल्द्वानी में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, विधायक सुमित हृदयेश ने निर्माण का किया शिलान्यास

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। शहर के वार्डों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में विधायक सुमित हृदयेश ने एक और कदम बढ़ाया है। रविवार को उन्होंने वार्ड नंबर-9 की कलावती कॉलोनी में विधायक निधि से ₹14.83 लाख की लागत से बनने वाली सीसी रोड और नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

ADVERTISEMENTSAd

इस मौके पर विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि उनकी माता स्वर्गीय डॉ. इंदिरा हृदयेश ने हमेशा हल्द्वानी के विकास को प्राथमिकता दी। उनके विकास के विजन और जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए वे शहर के हर क्षेत्र में बुनियादी सुविधाएं बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सड़क और नाली निर्माण पूरा होने से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और जल निकासी की समस्या से भी राहत मिलेगी। हल्द्वानी का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए वे आगे भी पूरी प्रतिबद्धता से काम करते रहेंगे।

कार्यक्रम में पार्षद राजेंद्र जीना सहित महेश सिंह, अखिलेश सिंह, मुन्नी जोशी, रमेश जोशी, रेणु जोशी और क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *