Ad

उत्तराखंड : प्रापर्टी डीलर हत्या कांड का हुआ खुलासा ..बेनक़ाब हो गए रिश्तेदार ..हुए गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हरिद्वार में बीते दिनों प्रॉपर्टी डीलर रविंद्र की हत्या कर दी गई थी आज पुलिस ने पुलिस ने 04 दिन बाद खुलासा कर दिया है। प्रोपर्टी से जुड़े लेने-देन के तहत उपजे विवाद में ही प्रोपर्टी डीलर रविन्द्र की हत्या की गई थी। मृतक प्रोपर्टी डीलर के रिश्तेदार पेनल्टी मामा उर्फ किशोर कुमार ने ही इस हत्याकांड को अंजाम दिया था, हरिद्वार पुलिस ने पेनल्टी की मदद करने वाले विनोद शर्मा और धर्मेंद्र नाम के आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। हरिद्वार एसएसपी कार्यालय में एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस. ने हत्याकांड का खुलासा किया।
एसएसपी सेंथिल अबुदई ने बताया कि मृतक रविन्द्र के मित्र सुखपाल का आरोपी विनोद शर्मा के साथ लेन-देन का विवाद चल रहा था, 18 जुलाई को एक बर्थडे पार्टी में सभी लोग इकठ्ठा हुए और विवाद सुलझने की बजाय आपस मे दोनो पार्टियों का झगड़ा हो गया। रात को पेनल्टी मामा उर्फ किशोर ने रविंद्र के घर जाकर सोए हुए रविन्द्र के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया। हत्याकांड में विनोद शर्मा और धर्मेंद्र ने भी पेनल्टी की मदद की थी, इन दोनों आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पेनल्टी की निशानदेही पर विनोद शर्मा के घर से हत्या में प्रयुक्त किया गया एक देसी 315 बोर का तमंचा भी बरामद कर लिया गया है। एसएसपी ने हत्याकांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को ढाई हजार का इनाम देने की घोषणा भी की है।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *