Ad

उत्तराखंड : चाकू की नोक पर भाभी की इज़्ज़त की तार-तार,शिकायत पर पति ने उठाया यह कदम

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। जिले के किच्छा में देवर ने चाकू की नोक पर भाभी के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने पति से शिकायत की तो उसने और भी निर्मम रूप दिखाया। पति ने स्वजनों के साथ मिलकर न सिर्फ पत्नी की पिटाई कर दी, बल्कि उसे तीन तलाक भी दे दिया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आठ ससुरालियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTSAd

मामला पुलभट्टा थानाक्षेत्र का है। थाना अंतर्गत रहने वाली महिला ने पुलभट्ठा पुलिस को एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। इसमें उसने कहा है कि उसका विवाह 2016 में हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही उसके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। इस दौरान उसके दो बच्चे भी हुए। उसके मायके वालों ने उसके देवर की शादी में भी सहयोग कर उसका वैवाहिक जीवन बचाने का प्रयास किया था।

पीड़िता ने बताया कि इसके बावजूद उसका उत्पीड़न कम नहीं हुआ। उसका पति जुआ खेलने के साथ ही नशे का भी आदी हो गया था। देवर की नीयत उसके प्रति खराब थी। आरोप है देवर ने 25 जून को उसे अकेला पाकर उसके साथ चाकू दिखाकर धमकाया और फिर दुष्कर्म किया। जब उसने ससुराल के अन्य लोगों से शिकायत की तो उन सभी ने आरोपित देवर का ही पक्ष लिया। वहीं, 16 जुलाई को ससुराल वालों के दवाब में आकर उसके पति ने उसे तीन तलाक भी दे दिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *