

भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी वर्ष 2003 के बाद एक बार फिर अपने पुस्तैनी गांव लौवाली पहुंचे और दोस्त के घर लंच किया। उन्होंने अपने पैतृक मंदिरों को गुप्त दान दिया।

अल्मोड़ा जिले में जैंती का लौवाली गांव है विश्व प्रसिद्ध क्रिकिटर महेंद्र सिंह धौनी का। गांव पहुंचकर महेंद्र ने परिवार समेत अपने पुस्तैनी घर को देखा।

उन्होंने हिमती थान, एड़ी, गोल्ज्यू देवता, मंदिर और भूमिया देवता मंदिर को आर्थिक मदद के रूप में चैक दिया, धौनी ने अपने रिश्तेदारों और ग्रामीणों के साथ फोटो खिंचाई। महेंद्र ने गांव में अपने कुनबे के साथ सामूहिक फ़ोटो खिंचाई।

धौनी के साथ यदगार फोटो खिंचाने के लिए उनके परिवार के बच्चे और बड़े समेत सभी लोग पहुंच गए और सभी ने मिलकर ग्रुप फ़ोटो खिंचवाया। इसके अलावा उन्होंने ग्रामीण परिवेश के सूचक घांस के लूटे के साथ फोटो खिंचवाया। इस दौरान उनकी पत्नी साक्षी धौनी, बच्चा और मित्र बंधु मौजूद रहे।

महेंद्र ने अपने बाल्यकाल के मित्र और रिश्तेदार चंदन सिंह धौनी ‘चंदा’ के घर पहुंचकर लंच किया। कुलपुरोहित मंनोज जोशी ने धौनी और उनके परिवार को पांच मंदिर में पूजा अर्चना कराई। ग्रामीण हरोश चंद भट्ट ने बताया कि वर्षों बाद आए धौनी से मिलकर गांव के सभी लोग बहुत खुश हैं।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..
2027 की नब्ज़ टटोलने उत्तराखंड पहुंचे BJP चीफ नितिन नवीन..