उत्तराखंड : तेंदुए का कुत्ते पर हमला पड़ा भारी, झुंड ने दिखाई ऐसी बहादुरी कि तेंदुआ भी भाग खड़ा हुआ!”VIDEO


हरिद्वार से एक दिल दहला देने वाला लेकिन साथ ही दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि कैसे एक तेंदुआ चुपचाप दबे पांव आता है और सड़क किनारे चैन से सो रहे एक मासूम कुत्ते पर अचानक झपट पड़ता है।
तेंदुआ इतनी ताकत से हमला करता है कि कुत्ता कुछ समझ भी नहीं पाता। मगर कहानी यहीं खत्म नहीं होती… असली मोड़ तो तब आता है जब आसपास मौजूद दूसरे कुत्ते तेंदुए के इस हमले को देख लेते हैं। एक पल भी देर नहीं करते — दौड़ते हैं, भौंकते हैं और मिलकर तेंदुए पर टूट पड़ते हैं।
करीब 32 सेकंड तक चली इस जबरदस्त जंग में आखिरकार तेंदुआ खुद को घिरा देख पीछे हटने पर मजबूर हो जाता है और वहां से भाग खड़ा होता है।
वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा –
“ऐसी यूनिटी देख इंसान भी शर्मा जाए!”
वहीं दूसरे ने कहा –
“इंसानों को इनसे सीखना चाहिए कि दोस्ती और साथ क्या होता है!”



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


डिजिटल दौर में किताबों से जोड़ने की अनूठी पहल, DSB में बांटी गईं 4000 मुफ्त पुस्तकें
पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित
हल्द्वानी में 10000 नई स्ट्रीट लाइट लगेंगी, नगर निगम की बैठक में 17 प्रस्ताव पास
उत्तराखंड_MLA विनोद कंडारी की स्कॉर्पियो का एक्सीडेंट
बेबसी और अकेलेपन की टीस_पहाड़ की खामोशी को आवाज देती ‘पायर’ PYRE