उत्तराखंड : हाइवे पर हादसा, कार में फंसे रह गये दोनों दोस्त,दर्दनाक मौत_Video


उत्तराखंड : दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो दोस्तों की जान चली गई। यह हादसा नारसन बॉर्डर और मंगलौर के बीच मंडावली के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार कार आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दोनों युवकों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, हर्ष डागर (18 वर्ष), निवासी हापुड़, गाजियाबाद और शुभम गोयल (27 वर्ष), निवासी गुरुद्वारा रोड, नई कॉलोनी, शिवनगर, मोदीपुरम अपने निजी वाहन से गाजियाबाद से हरिद्वार गंगा स्नान के लिए निकले थे। रात करीब डेढ़ बजे जब उनकी कार मंडावली के पास पहुंची, तभी वह एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई।
हादसे के बाद राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला। जांच में पाया गया कि हर्ष डागर की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि शुभम गोयल को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने बताया कि दुर्घटना में दोनों युवकों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह रात में कम दृश्यता और तेज रफ्तार मानी जा रही है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


शिक्षार्थियों की समस्याओं पर सीधा फोकस, UOU के ‘जन संवाद’ का सफल समापन
मीनाक्षी की मौत के मामले में फरार आरोपी नईम पहलवान को पुलिस ने दबोचा_Video
हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे पर 100 फीट खाई में गिरा लोडेड डेयरी ट्रक..Video
बाबा नीब करौरी की चौखट पर पहुंची हनुमान अंश की टीम, शोभिनव ने कहा_यह आशीर्वाद बेहद खास..Video
Uttrakhand : अचानक ढहा कालेज का लेंटर_ मलबे में दबा PAC का जवान