Ad

उत्तराखंड : दो पक्षों में झगड़े के दौरान पुल से नीचे गिरा शख़्स,हालत नाज़ुक..Video वायरल

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : दो पक्ष में जमकर मारपीट हुई वहीं मारपीट के दौरान एक युवक पुल से नीचे जा गिरा जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है. जबरदस्त तरीके से हो रही इस मारपीट और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है बताया जा रहा की वीडियो डोईवाला कोतवाली क्षेत्र में पुराने सॉन्ग नदी पुल का है।जहां मंगलवार को दो पक्षों में विवाद हो गया विवाद हाथापाई में तब्दील हो गया झगड़े के दौरान एक व्यक्ति पुल से नीचे गिर गया।

ADVERTISEMENTSAd


वहां मौजूद लोगों ने उसका वीडियो बना लिया जो तेजी से क्षेत्र में वायरल हो गया जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर डेढ़ से 2:00 बजे के बीच में सॉन्ग नदी पुल के पास कुछ लोग विवाद कर रहे थे बताया गया कि यह लोग श्रमिक है और किसी बात को लेकर आपस में झगड़ रहे थे झगड़े के दौरान एक व्यक्ति पुल से नीचे गिर गया जिसका किसी ने वीडियो बना दिया वीडियो क्षेत्र में बहुत तेजी से वायरल हुआ।


बताया गया की मौके पर पुलिस भी पहुंची थी पुल से गिरे व्यक्ति को डोईवाला अस्पताल लाया गया जहां से उसे दून अस्पताल भेजे जाने की सुचना मिली है। पुलिस ने बताया कि पुराने सॉन्ग नदी पुल पर हुए विवाद के संबंध में कोई शिकायत उन्हें अभी नहीं मिली है फिर भी पुलिस मामले का संज्ञान ले रही है और वायरल वीडियो को भी देखा जा रहा है। फिलहाल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है मारपीट की घटना में पुल से नीचे गिरे शख्स की हालत गंभीर बनी हुई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *