उत्तराखंड : ख़तरनाक शिकारी – देखिये कैसे जान बचाकर भाग रहे कुत्ते को अपने जबड़े में दबोच ले गया गुलदार .. वीडियो…


उत्तराखंड के रिहायशी इलाकों में गुलदार का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है ताजा मामला हरिद्वार में राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क से सटी रिहायशी बिल्केश्वर कॉलोनी में एक गुलदार के कुत्ते पर हमला करने का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में कुत्ते पर हमला कर गुलदार उसे अपने जबड़े में दबाकर ले जाते हुए दिख रहा है. यह घटना पास के एक मकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है. वीडियो में गुलदार भागकर कुत्ते पर हमला करता हुआ दिखाई दे रहा है.
इस बीच कुत्ता भी गुलदार से अपनी जान बचाने के लिए काफी तेज दौड़ रहा है, लेकिन तभी गुलदार झपटा मारकर कुत्ते को पकड़ लेता है और अपने जबड़े में दबा कर जंगल की ओर ले जाता है. इस घटना के बाद पार्क अधिकारियों का कहना है कि कॉलोनी जंगल से सटी हुई है. इस घटना को देखते हुए कॉलोनी में गश्त बढ़ाई जाएगी. साथ ही जंगली जानवरों के कॉलोनी में आने से रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।
साथ ही लोगों को जागरूक करने के साथ घर की लाइट खुली छोड़ने का आग्रह किया गया है. फिलहाल गुलदार के हमले का वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना हुआ है. गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी बिल्केश्वर कॉलोनी में हाथी के टहलने का वीडियो सामने आया था. यही नहीं आए दिन यहां जंगली जानवर दिख जाते हैं.



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड_फाइल आगे बढ़ाने के लिए 10000 लेते रंगे हाथ पकड़ा गया अधिकारी
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंडी बोर्ड की योजनाओं का लिया हिसाब..
पिता को बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी, करंट ने दोनों की जिंदगी छीन ली_haldwani
उत्तराखंड में नॉन स्टॉप बारिश जारी, इस जिले छुट्टी के आदेश..
सबके सामने शिकार_जंगल में रगड़ ले गया बाघ Video @ Corbett National Park