

उत्तराखंड: जनपद उधम सिंह नगर के किच्छा कोतवाली के कलकत्ता फार्म चौकी क्षेत्र में चोरी छुपे घर के आंगन में अफीम की खेती की जा रही थी और इस खेती का पता न लग सके इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
हालांकि मुखबिर की सूचना पर पुलिस को इसकी भनक लग गई और छापेमारी कर मुलजिम को दबोच लिया गया। वही पुलिस ने हरे पौधो को उखाड़ कर अपने कब्जे में लिया है पौधों का वजन 9.380 ग्राम है। इससे पूर्व में भी किच्छा क्षेत्र में अफीम की खेती का पुलिस ने पर्दाफाश किया था।
आज किच्छा कोतवाली में अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस ने उक्त घटना का पर्दाफाश किया। वही लगातर किच्छा क्षेत्र नशे का गढ़ बनता चला जा रहा है। जिसे पुलिस कार्यवाही कर रही है।पुलिस लगातार नशे के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है लेकिन नशे का कारोबार करने वालों की संख्या कम नहीं हो रही।
किच्छा में एक बार फिर से अफीम की खेती हो रही है जिससे क्षेत्र खासा सुर्खियों में बना हुआ है इसका खुलासा आज पुलिस ने किया और एक आरोपी को दबोच कर जेल भेज दिया है। वही एसएसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार का इनाम देने की घोषणा की है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




भारी मिस्टेक_ अपनी जान खुद खतरे में डाल दी, सांस रोक देगा ये Video
Watch_कैंची धाम की शांत शिप्रा का रौद्र रूप…
Nainital – बरसाती नाले की रफ्तार देख छूटे पसीने_पाण्डे छोड़ गांव के घरों में घुसा पानी..Video
उत्तराखंड में 2026 की सबसे बड़ी MDMA बरामदगी..
नैनीताल में नॉन स्टॉप बारिश,, झील में समाया कई टन मलबा_ पर्यटकों की गाड़ी पर गिरा बोल्डर