उत्तराखंड : यहां पुलिसकर्मी पर युवकों ने बेरहमी से बरसाए डंडे, कप्तान का सख़्त एक्शन.. video वायरल


उत्तराखंड : रुद्रपुर में एक पुलिस कर्मी के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमे कुछ युवक पुलिस कर्मी पर डंडे बरसाते दिखाई पड़ रहे हैं। बेखौफ युवक पुलिस कर्मी को जमीन पर गिरने के बाद भी उस पर डंडे बरसा रहे है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस के मुताबिक घटना 19 मार्च की है, लेकिन इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। इस घटना में रम्पुरा चौकी में तैनात पुलिस कर्मी विजेंद्र शर्मा गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने मामले में 8 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया था।
जिसमे 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजे दिया है। लेकिन वीडियो में पुलिस कर्मी से मारपीट करने वाले 6 आरोपी फरार चल रहे है। जैसे ही वीडियो एसएसपी के संज्ञान में आया तो उन्होंने सीओ को मामले को गंभीरता से लेने और तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा की आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।
जानकारी के अनुसार 19 मार्च को रम्पुरा पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में दो पक्षों में विवाद हो गया जिसके बाद पुलिसकर्मी विजेंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया लेकिन वहां पर कुछ युवक गाली गलौज करते हुए सिपाही से जा भिड़े और सिपाही की जमकर पिटाई लगा दी। इस दौरान सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। जिससे सिपाही के शरीर में काफी चोटे आई और एक पैर फेक्चर हो गया था।
बाइट- मंजूनाथ टीसी, एसएसपी



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


रेखा को सड़क से उठाकर मंत्री बनवाया” पति गिरधारी ने कहा 210 करोड़ की हेराफेरी की है…
कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक प्लान! 17-18 अक्टूबर को कई रूट डायवर्ट
रोड नहीं तो वोट नहीं!” नैनीताल में कृष्णापुर-दुर्गापुर का जनआक्रोश, 100 मीटर सड़क के लिए कैंडल मार्च
पर्यटन क्षेत्र में करियर के नए रास्ते खोलने की तैयारी, UOU की पहल..
उत्तराखंड से सिक्किम तक दुष्यंत गौतम का विरोध.. हरीश रावत समेत 30 नामजद पर FIR