Ad

उत्तराखंड : यहां हुए दर्दनाक हादसे में दो युवकों की गई जान, एक की हालत नाज़ुक..

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के कोटद्वार से दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है जिसमें दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, कार सवार नोएडा से बैजरो की ओर आ रहे थे कोला गांव के करीब कार अनियंत्रित होकर खड्ड में गिर गई जिससे वाहन में सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई है।

ADVERTISEMENTSAd

प्रखंड बीरोंखाल के अंतर्गत कोला गांव के समीप एक कार के खड्ड में गिर गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

गंभीर रूप से घायल एक अन्य युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल भेजा गया है। कार सवार युवक नोएडा से बैजरो की ओर आ रहे थे।

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर दिए निर्देश

चमोली जिलाधिकारी हिमांशु खुराना की अध्यक्षता में सोमवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई, जिसमें सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा की गई।

बैठक में जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए संवेदनशील स्थलों पर सड़क सुधारीकरण, पैराफीट, क्रैश बैरियर, साइनेज लगाने का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही सड़कों पर बने गड्ढों को तत्काल ठीक करने के निर्देश दिए। कहा कि सड़कों पर रोड सेफ्टी आडिट कार्य भी शीघ्र पूरा करें।

एनएचआइडीसीएल की ओर से डंपिंग जोन के लिए भूमि उपलब्ध कराने की मांग पर जिलाधिकारी ने संबंधित एसडीएम को इसमें सहयोग करने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *