Ad

विरासत को कौन संभालेगा_ पहाड़ों का दर्द… ‘PYRE’ ने झकझोर दिया

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल _ पहाड़ सिर्फ खूबसूरत वादियों का नाम नहीं, बल्कि उन लोगों की जिंदगी भी हैं, जो तमाम मुश्किलों के बीच अपनी मिट्टी से जुड़े हुए हैं। लेकिन जब बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं की तलाश में युवा अपने गांव छोड़ने को मजबूर होते हैं, तो पीछे रह जाते हैं सूने घर और अपनों की राह देखते बुजुर्ग। उत्तराखंड के इसी दर्द और पलायन की कड़वी हकीकत को फिल्म ‘PYRE (चिता)’ के जरिए बड़े पर्दे पर जीवंत किया गया है।

ADVERTISEMENTSAd

नैनीताल के मल्लीताल स्थित कैपिटल सिनेमा हॉल में फिल्म का निःशुल्क प्रदर्शन किया गया। पिथौरागढ़ निवासी फिल्मकार विनोद कापड़ी द्वारा लिखित, निर्देशित और निर्मित इस फिल्म को देखने के लिए शहर के कई जागरूक नागरिक, युवा और बच्चे पहुंचे।

फिल्म में पदम सिंह और हीरा देवी मुख्य भूमिकाओं में हैं। करीब दो घंटे की यह फिल्म पहाड़ों की कठिन जिंदगी, सुविधाओं के अभाव में गांवों से हो रहे पलायन और पीछे छूट गए बुजुर्गों की पीड़ा को बेहद संवेदनशील तरीके से सामने रखती है। फिल्म हिंदी और मलयालम भाषाओं में प्रदर्शित हो रही है।

फिल्म के इंटरवल और प्रदर्शन के बाद मां नयना देवी व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुनीत टंडन ने दर्शकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पहाड़ों से युवाओं का लगातार पलायन एक बीमारी की तरह बनता जा रहा है। इसे रोकने के लिए युवाओं को अपने क्षेत्रों में पर्यटन सहित रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर तलाशने होंगे, ताकि पहाड़ों में ही आजीविका के साधन विकसित हो सकें।

राम लाल ब्रदर्स फर्म के 125 वर्ष पूरे होने के अवसर पर इस फिल्म का प्रदर्शन प्रायोजित किया गया। फिल्म को कई बेस्ट फिल्म, ग्रैंड ज्यूरी और बेस्ट डायरेक्टर अवॉर्ड मिल चुके हैं।

स्क्रीनिंग के दौरान आलोक साह, गीता साह, विक्रम स्याल, इदरीश मलिक, दिनेश राणा, डॉ. मनोज बिष्ट, मंजू बिष्ट, जीबी बिष्ट, अखिल साह, अनुपमा साह, सुमित खन्ना, निधि राणा, संदीप राणा, प्रशांत, शिखा, नीरज, डॉ. संतोक, सागर, धर्मेंद्र शर्मा, विनोद दुआ और साक्षी दुआ सहित कई लोग मौजूद रहे।

‘PYRE’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि पहाड़ों की उस खामोश पीड़ा की आवाज है, जिसे अक्सर विकास की चमक-दमक के बीच अनसुना कर दिया जाता है। सवाल सिर्फ इतना है कि अगर गांव ही खाली होते चले गए, तो पहाड़ों की पहचान और उनकी विरासत कौन संभालेगा ?

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *