Ad

मुख्यमंत्री तक पहुंचने से पहले रोके गए कांग्रेसी…

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी/कालाढूंगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कालाढूंगी दौरे के बीच कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलकर सियासी माहौल गरमा दिया। क्षेत्रीय जनसमस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के सामने विरोध दर्ज कराने निकले सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रास्ते में ही रोककर गिरफ्तार कर लिया। वहीं, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल भोजक और प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कुसुमखेड़ा चौराहे पर प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।

ADVERTISEMENTSAd

कांग्रेस ने इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बताते हुए सरकार पर जनता की आवाज दबाने का आरोप लगाया है। पार्टी का कहना है कि मुख्यमंत्री का दौरा तो हुआ, लेकिन जनता की समस्याओं और सवालों को उनके सामने रखने तक का मौका नहीं दिया गया।

उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता नीरज तिवारी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता किसी राजनीतिक स्वार्थ के लिए नहीं, बल्कि क्षेत्र की जनता की बुनियादी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री तक अपनी बात पहुंचाना चाहते थे। उन्होंने चकलुवा स्थित एथेनॉल फैक्ट्री को तत्काल बंद करने, क्षेत्र की जनता को प्राधिकरण से राहत देने, बेरोजगारी पर रोक लगाने और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग उठाई।

उन्होंने महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई, महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने, प्रदूषण पर नियंत्रण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण जैसे मुद्दों पर भी सरकार को घेरा। नीरज तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री को जनता की समस्याओं से अवगत कराना और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराना विपक्ष का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन सरकार संवाद करने के बजाय गिरफ्तारियों का रास्ता अपना रही है।

हेमन्त साहू ने कहा_पुलिस के दम पर नहीं दबेगी जनता की आवाज

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल भोजक और प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कुसुमखेड़ा चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, जिसके बाद माहौल गरमा गया। कार्यकर्ता सड़क पर धरने पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

हेमन्त साहू ने कहा कि प्रदेश में लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराने के अधिकार को भी कुचलने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांड का मुद्दा उठाते हुए कहा कि उत्तराखंड की बेटी को न्याय दिलाने के सवाल पर आज भी जनता जवाब मांग रही है। एक तरफ सरकार महिला सम्मान के कार्यक्रम आयोजित करती है, दूसरी तरफ महिलाओं की सुरक्षा और न्याय के सवाल अनुत्तरित हैं।

युवा कांग्रेस नेता मयंक गोस्वामी ने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से परेशान है। हल्द्वानी समेत प्रदेशभर में सड़कों की बदहाल स्थिति और स्वास्थ्य सेवाओं की कमजोर व्यवस्था आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। इसके बावजूद सरकार बुनियादी समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रही।

छात्र नेता मेहुल साह और मंजू दानू ने भी कहा कि युवा कांग्रेस जनता के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखेगी। पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारियों से आंदोलन को दबाया नहीं जा सकता।

प्रदर्शन के दौरान मयंक गोस्वामी, हर्ष शर्मा, अक्षत पाठक, घनिष्ठ कुमार, भावेश कुरिया, यश सिंहाना, साहिल राज और सचिन राठौर समेत कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता नीरज तिवारी ने कुछ कार्यकर्ताओं के चोटिल होने की सूचना भी दी।

नीरज तिवारी ने सरकार से दो टूक कहा कि कांग्रेस को अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि समस्याओं के समाधान के लिए ठोस निर्णय और लिखित आदेश चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता के हक और अधिकारों की लड़ाई गिरफ्तारी से रुकने वाली नहीं है। कांग्रेस जनहित के मुद्दों पर अपना संघर्ष जारी रखेगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *