Ad

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर की गिरफ्तारी पर लगाई रोक

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर की एफ.आई.आर.में गिरफ्तारी पर रोक लगाकर बड़ी राहत दी है। सुरेश राठौर के खिलाफ 4 थानों में एफ.आई.आर.दर्ज हुई थी। इनमें, बहादराबाद, झबरेड़ा, देहरादून की नेहरू कॉलोनी और डालनवाला में दर्ज की गई थी एफ.आई.आर.।

ADVERTISEMENTSAd


आज उच्च न्यायालय की एकलपीठ ने सुनवाई के बाद अंकिता हत्याकांड से जुड़े मामलों में ज्वालापुर के पूर्व विधायक सुरेश राठौर को राहत देते हुए उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। सुरेश राठौर के अधिवक्ता वैभव सिंह चौहान के अनुसार, न्यायालय ने शिकायतकर्ता धर्मेन्द्र कुमार और आरती गौड़ को नोटिस जारी कर जवाब देने को कहा है।

याचिका में आरोप लगाया गया था कि पिछले दिनों सोशियल मीडिया में कुछ ऑडियो वाइरल कर दुष्यंत गौतम की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया था। आज सुनवाई के बाद न्यायालय ने चार में से दो एफ.आई.आर.में कुछ भी विशेष आरोप नहीं दिखने से सुरेश राठौर की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *