

उत्तराखंड – नैनीताल : हल्द्वानी/लालकुआ पुलिस और वन विभाग की सुस्ती के कारण लालकुआं में चंदन तस्करों के हौसले बढ़ते ही जा रहे हैं अब चंदन तस्करों ने बीती रात लालकुआं मैन बजार स्थित तराई केन्द्रीय वन प्रभाग टांडा रेंज कि वर्कशॉप स्थित आवासीय परिसर में लगे चंदन के पेड़ पर हाथ साफ कर दिया। हैरानी की बात यह है कि आवासीय कॉलोनी के परिसर के बीचों बीच स्थित लगा चंदन का पेड़ कट गया और किसी को भनक तक नहीं लगी सूचना पर वन विभाग टीम ने मौके का मुआयना किया।
बताते चले कि इससे पहले भी चंदन तस्करों ने वन विभाग की नर्सरी और आवसीय परिसर में धावा बोलकर चंदन के पेड़ काट लिए थे अब एक बार फिर चंदन तस्कारों ने लालकुआं मैन बजार स्थित टांडा रेंज के अन्तर्गत वर्कशॉप कि आवसीय कालोनी में लगे चंदन के पेड़ को काट दिया आरोपी अभी भी वन विभाग की पकड़ से बाहर हैं ।
क्षेत्र में चंदन तस्करों के बढ़ते आतंक का वन विभाग और पुलिस के आलाधिकारियों के पास कोई भी जवाब नहीं है हर बार कागजी कार्रवाई तक मामला सीमित हो जाता है फिलहाल शहर के बीचों बीच काटे गए चंदन के पेड़ से वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
रिपोर्ट – मुकेश कुमार



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




SIR – उत्तराखंड की फाइनल वोटर लिस्ट के अंतिम प्रकाशन की तारीख बदली
SIR के अंतिम दौर में ‘फर्जी आपत्तियों’ का आरोप,Form7MisuseAllegation
ज्योलिकोट में तीन मौत_ हाई कोर्ट ने कहा जीवन पर संकट बर्दाश्त नही.. पूरा प्रशासन तलब_HighCourt
SIR-2026 : इन वोटर्स को आखिरी मौका…
फैली बीमारी के बीच ज्योलिकोट में अधिकारियों की टीम, डोर टू डोर निगरानी और सैम्पलिंग