

नैनीताल – लालकुआं : नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों वायरल फीवर व डेंगू के रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कस्बे समेत, 25 एकड़, हाथीखाना समेत अन्य मजदूर बस्तियों में तेजी से फैलते वायरल फीवर व डेंगू की रोकथाम के लिए अगर स्वास्थ्य विभाग ने समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए तो हालात बेकाबू हो सकते हैं।.
बताते चलें कि यहां लालकुआं नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों डेंगू एवं वायरल फीवर की चपेट में आने से वार्ड नंबर दो में मीरा नैनवाल, शांति राणा, शांति नैनवाल, नंदन सिंह राणा, पुष्पा राणा, गीता राणा, अंजू रावत, दीवान सिंह बिष्ट, कुंदन सिंह कनवाल सहित कई लोग मच्छर जनित रोग डेंगू और वायरल फीवर से ग्रसित हैं। निजी अस्पतालों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं में रोगी अपना उपचार करा रहे हैं। इनमें से नंदन सिंह राणा के प्लेटलेट्स 10 हजार हो जाने के चलते उन्हें भोजीपुरा स्थित निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
इधर प्राथमिक स्वास्थ केंद्र लालकुआं के चिकित्साधिकारी डॉ. अविनाश राय का कहना है कि उनके अस्पताल में जो भी वायरल फीवर एवं डेंगू से प्रभावित रोगी आ रहे हैं उनका उपचार कराने के साथ-साथ निशुल्क जांच भी कराई जा रही है। डेंगू से संबंधित अन्य रोगी हल्द्वानी के विभिन्न निजी अस्पतालों में अपना उपचार करा रहे हैं।
नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी पूजा का कहना है कि क्षेत्र में लगातार फॉगिंग और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया जा रहा है। उन्होंने लोगों से फुल आस्तीन के कपड़े पहने एवं घर व आसपास स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की अपील की है।
रिपोर्ट – मुकेश कुमार



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में 11वें दीक्षांत समारोह की तैयारी तेज
हल्द्वानी के 182 परिवारों को मिली प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दूसरी किश्त
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति की मुश्किलें बढ़ीं_ गिरफ्तारी पर रोक की मांग पर हाईकोर्ट ने राहत नहीं दी
मधुमिता शुक्ला हत्याकांड के आरोपी संतोष राय की रिहाई का रास्ता साफ_हाईकोर्ट का बड़ा आदेश
उत्तराखंड में बड़ा हवाई हादसा_बदरीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत..