Ad

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने निचली अदालतों के जजों के बड़े पैमाने पर किये तबादले

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने प्रदेश की निचली अदालतों में तैनात न्यायाधीशों के बड़े पैमाने में स्थानांतरण किये हैं। उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार हरिद्वार के तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिरुद्ध भट्ट को हरिद्वार के द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रिक्त पद पर स्थानांतरित किया गया है।

ADVERTISEMENTSAd

इसी प्रकार चतुर्थ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एस.कुमार श्रीवास्तव तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश हरिद्वार, पंचम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश हरिद्वार से चंद्रपुर चतुर्थ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश हरिद्वार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हरिद्वार के पद पर तैनात मुकेश चंद्र आर्य को पंचम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेष चंद्र की जगह तैनात किया गया है । इसी प्रकार बागेश्वर की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात सुश्री मंजू सिंह मंडे को खटीमा का अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है।

हरिद्वार के सिविल जज सीनियर डिविजन सुश्री संगीता रानी को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हरिद्वार के पद पर तैनात किया गया है। इसी प्रकार प्रथम अपर सिविल जज सीनियर डिविजन राहुल कुमार श्रीवास्तव को सिविल जज सीनियर डिविजन हरिद्वार बनाया गया है जबकि सिविल जज सीनियर डिविजन बागेश्वर को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *