Ad

उत्तराखंड : STF के शिकंजे में इनामी पूर्व प्रधान

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने हरिद्वार के बहादरपुर गांव का प्रधान रहते नौकरी के नाम पर युवाओं से लाखों रुपये ठगे थे। इनामी को चंडीगढ़ के एक होटल से दबोचा गया है। इनामी बदमाशों को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 15 दिनों के भीतर एसटीएफ सात गिरफ्तारियां कर चुकी है।

ADVERTISEMENTSAd

STF के एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि इनामियों को गिरफ्तार करने के लिए एसटीएफ लगातार जाल बिछा रही है। इसी बीच 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश अमर सिंह निवासी ग्राम कुंजा बहादरपुर, हरिद्वार के चंडीगढ़ में होने की सूचना मिली थी। दरोगा विपिन बहुगुणा और नरोत्तम बिष्ट के साथ भेजी गई टीम ने अमर सिंह को चंडीगढ़ के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने बताया कि अमर सिंह पूर्व ग्राम प्रधान है और प्रधानी के दौरान ही उसके अपने प्रभुत्व का इस्तेमाल कर कई लोगों को झांसे में ले लिया था।

उसने युवाओं को राजकीय इंटर कॉलेज में क्लर्क के पद पर और भेल में नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। दर्जनों युवाओं से लाखों रुपये लिए और गांव से फरार हो गया। आरोपी के खिलाफ रुड़की में वर्ष 2018 में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया था। उसने परिवार से भी संपर्क खत्म कर लिया था। आरोपी पर डीआईजी गढ़वाल रेंज ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। 

हर महीने जाता था ओशो सेंटर  
हरिद्वार से लापता होने के बाद वह राजस्थान के नागौर जाता था। वहां ओशो सेंटर में रह रहा था। इसी बीच किसी काम से चंडीगढ़ में आया था। यहां होटल में भी वह वेश बदलकर रह रहा था। आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है कि उसने कहीं और तो धोखाधड़ी नहीं की है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *