Ad

उत्तराखंड : गहरी खाई में गिरा वाहन,भीषण हादसे में 6 लोगों की मौत

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के जनपद उत्तरकाशी से दुखद हादसे की खबर सामने आ रही है। टिहरी में बड़ा हादसा हो गया है।उत्तरकाशी जिले के मोरी क्षेत्र से देहरादून को जा रहा एक वाहन टिहरी में नैनबाग यमुना पुल के पास खाई में गिर गया। इस भीषण हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। नैनबाग तहसीलदार राजेन्द्र प्रसाद ममंगाई ने छह लोगों की मौत की पुष्टि की है।

ADVERTISEMENTSAd

जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार देर रात की है, लेकिन पुलिस को आज शाम हादसे की सूचना मिली। बताया जा रहा है कार में सवार छह लोग परिवार के एक बीमार सदस्य को लेकर उपचार के लिए देहरादून जा रहे थे।लेकिन परिजनों को रात से उनकी लोकेशन नहीं मिल पा रही थी। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस प्रशासन और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शवों को खाई से निकाला।

सड़क हादसे में मृतकों के नाम


प्रताप(30) पुत्र श्याम सुख, ग्राम मौताड़ मोरी, उत्तरकाशी
राजपाल(20) पुत्र श्यामसुख, ग्राम मौताड़ मोरी, उत्तरकाशी
जशीला(25) पत्नी राजपाल, ग्राम मौताड़ मोरी, उत्तरकाशी
विरेन्द्र(28) पुत्र प्रेमलाल, ग्राम मौताड़ मोरी, उत्तरकाशी
विनोद(35) पुत्र शेरिया, ग्राम मौताड़ मोरी, उत्तरकाशी
मुन्ना(38) पुत्र रूपदास, ग्राम देवती मोरी, उत्तरकाशी

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *