उत्तराखंड : लाउडस्पीकर पर सख़्ती – 258 जगहों से हटे ,196 धार्मिक स्थलों को नोटिस..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तर प्रदेश की तर्ज पर अब उत्तराखंड में भी प्रशासन ने धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर को लेकर कार्रवाई तेज कर दी गई हैं, उत्तराखंड पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण कम करने के लिए अब तक 258 धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटा दिए हैं. हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रदेश भर के सभी 13 जिलों में अवैध तरीके से लगे लाउडस्पीकर को हटाने का अभियान चलाया जा रहा है या फिर उनकी आवाज को तय मानकों के तहत धीमा किया जा रहा हैं.

डीजीपी अशोक कुमार ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड में एक जून से हाईकोर्ट के आदेश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत सुनिश्चित किया जा रहा है कि धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर की आवाज तय मानकों से ज्यादा न हो, इसके साथ ही जहां पर अवैध तरीके से या बिना अनुमति के लाउडस्पीकर लगे हैं उन्हें हटाया जाए फिर चाहे वो किसी भी धार्मिक स्थल पर ही क्यों न लगे हों. उन्होंने ये भी कहा कि पुलिस का ये अभियान आगे भी इसी तरह चलता रहेगा.

196 धार्मिक स्थलों को नोटिस 

वहीं दूसरी तरफ राजधानी देहरादून में भी लाउडस्पीकर को लेकर सख्त कार्रवाई की गई. देहरादून में लगे धार्मिक स्थलों में लाउडस्पीकर की आवाज नियंत्रित करने के लिए 196 धार्मिक स्थलों को नोटिस जारी किए गए हैं कि वो आवाज को निंयत्रित कराने और लाउडस्पीकर लगाने की अनुमति ले लें. आदेश के मुताबिक उत्तराखंड में सभी धार्मिक स्थलों पर बिना अनुमति के लगे लाउडस्पीकर को हटाने और आवाज नियंत्रित करने के निर्देश दिए गए हैं. 

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *