

उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है जहां कुमाऊं के कई जिलों में मौसम विभाग द्वारा रेड अलर्ट घोषित किया गया है वहीं गढ़वाल के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं जिलाधिकारी उधम सिंह नगर ने भारी बारिश के मद्देनज़र गुरुवार यानी 4 जुलाई को जनपद के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित के आदेश जारी कर दिए हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केन्द्र, देहरादून से जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 02-07-2024 से दिनांक 04-07-2024 तक को जनपद में कहीं कहीं बहुत भारी से अत्यन्त भारी वर्षा (रड एलर्ट) की सम्भावना व्यक्त की गयी हैं।
साथ ही वर्तमान समय में जनपद के समस्त मैदानी क्षेत्रों में कहीं कहीं मध्यम से भारी वर्षा हो रही है, जिसके फलस्वरूप नदियों/नालों/गंधेरों में तेज जल प्रवाह आने की सम्भावना है। तत्क्रम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मददेनजर दिनांक 04-07-2024 (बृहस्पतिवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रो में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये जाते हैं।
अतः मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी चेतावनी को देखते हुये दिनांक 04.07.2024 (बृहस्पतिवार) को जनपद उधम सिंह नगर क्षेत्रान्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्र बंद रहेगें।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




जिस पोल ने छीनी दो जिंदगियां, उसी में फिर उतरा करंट_खतरा बढ़ रहा है..
हल्द्वानी जेल के पास बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, 3 बदमाश पकड़े गए..
UGC इक्विटी नियमों और SC/ST एक्ट के कथित दुरुपयोग के विरोध में उतरा स्वर्ण समाज_haldwani
अदब-ओ-एहतराम के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, भाईचारे और एकता का दिया पैगाम
नैनीताल में युवक ने खटमल मारने की दवा गटक ली..